आलिया से बच्चों की कस्टडी नहीं लेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी?
Updated on
28-05-2020 05:19 PM
बॉलिवुड के जाने-माने ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक और मेंटेनेंस के लिए नोटिस भेजा है। आलिया ने नोटिस भेजते हुए नवाज और उनके परिवार पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हालांकि इस मुद्दे पर नवाज और उनके परिवार ने कोई रिऐक्शन नहीं दिया है और वे अपने वकीलों से सलाह ले रहे हैं। बॉलिवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की सारी शर्त मानते हुए उन्हें तलाक देने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन अपने तलाक के मसले पर बात नहीं करना चाहते हैं और वह अपनी पत्नी के तलाक और मेंटेनेंस की शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो नवाज अपने बच्चों की कस्टडी के लिए भी आलिया से नहीं लड़ेंगे। नवाज के करीबियों का मानना है कि अभी अगर वह मीडिया से कुछ भी बोलते हैं तो वह उनके खिलाफ जा सकता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि तलाक का नोटिस मिलने के बाद मीडिया से बचने के लिए ही नवाज अपने परिवार के साथ जल्दबाजी में मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन चले गए हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया की शादी 10 साल पहले हुई थी और दोनों के 2 बच्चे भी हैं। आलिया का दावा है कि उनकी शादी में पिछले कई सालों से दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए नवाज और उनके भाई शम्स जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर नवाज या उनके परिवार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…