तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट से हराया नजमुल हुसैन शांतो ने बनाए नाबाद 51 रन

Updated on 23-12-2023 01:36 PM

नेपियर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 98 रन पर आउट किया। इस मैच को बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत लिया। तीन वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने पहले ही दो मुकाबलों को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी है। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 98 रन पर आउट हो गई, फिर बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर 31.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड के चार बैटर ही पार कर सके दहाई का आंकड़ा
टॉस हार कर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से केवल चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए, जिनमें ओपनर विल यंग ने 26 रन, कप्तान टॉम लैथम ने 21 रन, जोश क्लार्कसन ने 16 रन और आदित्य अशोक ने 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड को पहला झटका 16 रन पर ही लग गया था।

शोरिफुल, तंजिम और सौम्य ने लिए 3-3 विकेट
बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 7 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए, तंजिम हसन शाकिब ने 7 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट और सौम्य सरकार ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए।

नजमुल हुसैन शांतो ने खेली अर्धशतकीय पारी
बांग्लादेश के कैप्टन नजमुल हुसैन शाांतो ने 42 गेंदों पर 51 रन बनाए। इनके अलावा अनामुल हक ने 33 गेंदों पर 37 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.