खेल में बेहतर संतलन के लिए सुधारात्मक कदम उठाने जरुरी : चैपल

Updated on 21-11-2021 08:26 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि खेल में बेहतर संतलन के लिए सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। चैपल ने कहा कि आजकल बेहतर बल्लों और छोटे मैदानों से जमकर रन बन रहे हैं। इससे गेंदबाज एक प्रकार सेवर्चुअल गेंदबाजी मशीन' तक बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इन हालातों के बीच टी20 क्रिकेट में खेल और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखना जरुर है।

चैपल ने कहा, ‘ इसके लिए खेल प्रशासकों को बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनान होगा और इसके साथ ही प्रशसंकों को क्रिकेट के महत्व के बारे में भी जानकारी देनी होगी।' इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘जब बल्ले पर लगकर गेंद स्टैंड में चली जाती हैं तो ठीक है पर एक गेंदबाज को तब निराश होती है जब एक गलत हिट पर गेंद मैदान से बाहर चली जाती है।'

उन्होंने कहा, ‘यह समस्या बड़े मैदानों पर इतनी ज्यादा नहीं है।' साथ ही कहा कि , ‘पता नहीं किस जानकार ने बेहतर बल्ले और छोटे मैदानों का अजीब प्रकार का संयोजन तैयार किया है। यह संयोजन गेंदबाजों को एक प्रकार से गेंदबाजी मशीन बना रहा है। यह अच्छे गेंदबाजों के लिये एक गंभीर संकट का मामला जिसे तत्काल ठीक किये जाने की जरूरत है।'

उन्होंने कहा, ‘अब गेंदबाजों को जानबूझकर नियमों द्वारा स्टंप के बाहर गेंद फेंकने के लिये उकसाया जाता है जिससे वे बड़े शॉट से बच सके, इससे खेल का महत्व कम होता है।' उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में मनोरंजन की जरूरत है पर साथ ही इसे जड़ों से जुड़ा रहना चाहिये। इसलिए प्रशासकों को खेल के भविष्य की योजना बनाते समय इस पर भी ध्यान देना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.