नीरज विश्व एथलेटिक्स में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Updated on 24-07-2022 09:37 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत जीतने पर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। नीरज विश्व एथलेटिक्स में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज ने अमेरिका के यूजीन में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में 88.13 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया। इससे पहले भारत की ओर से विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र कांस्य पदक साल 2003 विश्व एथलेक्स में लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने जीता था।


प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज की सफलता पर ट्वीट किया, ‘‘हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की महान उपलब्धि। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज को बधाई।'' उन्होंने इसके साथ ही लिखा ,‘‘भारतीय खेलों के लिए यह खास पल। इसके साथ ही आगामी टूर्नामेंटों के लिए नीरज को शुभकामनाएं भी दीं।'' प्रधानमंत्री के अलावा देश भर से खिलाड़ियों ,प्रशंसकों और राजनेताओं के साथ ही अधिकारियों ने भी नीरज को रजत जीतने पर बधाई दी है।


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने नीरज की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्या चैम्पियन है। क्या खिलाड़ी है विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहला रजत।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नीरज इस सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेलों को और आगे ले जाएंगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी नीरज की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सारे देश में खुशी का माहौल है। साथ ही कहा कि मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण ही उन्हें यह सफलता मिल रही है। हमें उन पर गर्व है।


कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि नीरज ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर एक बार फिर इतिहास रचा है।
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने इसे भारी दबाव के बीच एक और शानदार प्रदर्शन बताया है।
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि नीरज को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि उसकी प्रतिस्पर्धा खुद से ही है।


इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने भी नीरज को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए का कि आप करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। भारत की ओर से बीजिंग ओलंपिक निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने भी विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि तुमने हमें गौरवान्वित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.