नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम से 'सरदार जी 3' के हटाए सभी पोस्ट, दिलजीत की हीरोइन ने हानिया आमिर को भी किया अनफॉलो!
Updated on
27-06-2025 02:00 PM
दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टारर 'सरदार जी 3' भारत में छोड़कर 27 जून को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के इस मूवी में होने के कारण देश में बीते कुछ दिनों से विवाद हो रहा है। हर कोई एक्टर का विरोध कर रहा है। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी जगत की कई हस्तियों ने इस मामले में अपनी राय रखी है और दिलजीत को ही खरीखोटी सुनाई है। अब खबर है कि फिल्म की एक्ट्रेस नीरू ने फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं।
नीरू बाजवा ने पहले 'सरदार जी 3' के पोस्टर और टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। लेकिन अब उनके हैंडल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यह साबित होता है कि अभिनेता ने फिल्म की ओवरसीज रिलीज से ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। 'रेडिट' पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।
नीरू बाजवा की फिल्म में हानिया आमिर
नीरू के हालिया पोस्ट में उनकी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर है, लेकिन लेटेस्ट अपलोड में 'सरदार जी 3' का कोई जिक्र नहीं है। अमर हुंदल की डायरेक्टेड 'सरदार जी 3' एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर के किरदार भूत-प्रेत के शिकार हुए हैं। फिल्म में नीरू बाजवा भी अहम भूमिका में हैं। हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, लेकिन इसे 27 जून को विदेशों में रिलीज किया जाएगा।
गुरु रंधावा ने भी साधा था निशाना
दिलजीत दोसांझ की फिल्म में हानिय आमिर होने के कारण पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी रिएक्ट किया था। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा था कि 'भले ही आप पूरी तरह से विदेशी हो जाएं, लेकिन आपको अपने देश के साथ कभी विश्वासघात नहीं करना चाहिए।' उन्होंने देश की जनता को बहकाने को मना किया था। इसके बाद जब उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने अपना एक्स हैंडल ही डिएक्टिवेट कर दिया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…