चीन में फैल रही रहस्‍यमय बीमारी से पड़ोसी नेपाल की उड़ी नींद, प्रचंड सरकार ने जारी किया अलर्ट

Updated on 24-11-2023 02:01 PM
काठमांडू: चीन में फैल रही निमोनिया जैसी रहस्यमय बीमारी ने नेपाल की भी चिंता बढ़ा दी है। नेपाल ने इस बीमारी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग से निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। इस बीमारी के बारे में जानकारी ना देने के लिए नेपाल ने चीन से नाराजगी भी जाहिर की है। नेपाल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी एजेंसी ने उन्हें चीन में निमोनिया के रहस्यमय प्रकोप के बारे में सचेत नहीं किया। उनके देश में भी इस मौसम में इस तरह की बीमारियां होती हैं। ऐसे में उनको इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन का इस पर बयान आने के बाद नेपाल ने अलर्ट जारी किया है।

नेपाल की राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला के निदेशक डॉक्टर रंजन भट्ट ने कहा, इन्फ्लूएंजा, कोविड और रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल नेपाल में फैलने वाले आम वायरस हैं जो निमोनिया की वजह बनते हैं। खासतौर से बच्चों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया और न्यूमोकोकस संक्रमण इस मौसम में होता है। उत्तरी चीन में चल रहे रहस्यमयी निमोनिया के प्रकोप के लिए भी यही वायरस और बैक्टीरिया जिम्मेदार माने जा रहे हैं। ये सभी वायरस और बैक्टीरिया हमारे देश में भी हैं।इसलिए हम पूरी स्थिति पर निगाह रख रहे हैं और नियमित निगरानी कर रहे हैं।

नेपाल में भी इस तरह का संक्रमण फैलने का खतरा!

मधेश प्रांत के प्रांतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब के निदेशक डॉक्टर श्रवण कुमार मिश्रा ने कहा है कि हमें देश में निगरानी बढ़ानी होगी और चीन में फैल रही बीमारी से जुड़े मामलों पर कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने श्वसन सिंकाइटियल वायरस का परीक्षण करने वाली सेंट्रल लैब से स्थिति की बारीकी से निगरानी करते रहने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हमें रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस परीक्षण बढ़ाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

नेपाल में अक्टूबर-नवंबर नेपाल में फ्लू और सांस से जुड़ी बीमारियों की शिकायतें बढ़ जाती हैं। काठमांडू के प्रमुख अस्पतालों ने बताया कि सांस से जुड़ा वायरस - इन्फ्लूएंजा ए (एच 1 एन 1), ए (एच 3) और इन्फ्लूएंजा बी का संक्रमण पहले ही बढ़ चुका है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड मामलों में किसी बड़ी वृद्धि की सूचना नहीं दी है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल में काफी कम लोगों को फ्लू का टीका लगाया जाता है, इसलिए बिना टीकाकरण वाले लोगों को गंभीर संक्रमण होने का खतरा है। इसलिए स्थिति पर बहुत नजर रखने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.