न एसी, न नौकर पंजाब की अटक जेल में यूं गुजर रही इमरान खान की रात, पाकिस्‍तान में हाई अलर्ट

Updated on 07-08-2023 02:04 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्‍टाचार के मामले में अरेस्‍ट किए जाने के बाद अटक जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इमरान खान को बी क्‍लास की सुविधाएं दी गई हैं। इमरान खान के वकीलों और पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि उन्‍हें पीटीआई नेता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं जेल सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें इस बात की जानकारी ही नहीं दी गई थी कि इमरान खान को अटक जेल में रखा जाएगा। इमरान खान को भीषण गर्मी के बीच पंखे में रात गुजारनी पड़ रही है। इस बीच पूरे पाकिस्‍तान में हाई सुरक्षा अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

इमरान खान पहले ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अटक जेल में रखा गया है। जेल प्रशासन का दावा है कि इमरान खान को किताब, अखबार, टीवी, जेल का खाना दिया जा रहा है। इमरान के लिए राहत की बात यह है कि उनकी बैरक के अंदर ही बाथरूम बना हुआ है। पाकिस्‍तान में बिजली संकट चल रहा है, ऐसे में उन्‍हें एक लैंप भी दिया गया है। इस बीच एआरवाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध के खतरे को देखते हुए पाकिस्‍तान पुलिस ने इस्‍लामाबाद और सेना मुख्‍यालय रावलपिंडी में हाई सुरक्षा अलर्ट घोषित कर रखा है।

'इमरान की गिरफ्तारी अपहरण की तरह'


इमरान खान की पार्टी ने पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आह्वान किया है। देश में बड़ी संख्‍या में पाकिस्‍तानी सड़कों पर उतरे हैं और इमरान खान के प्रति समर्थन जताया है। पीटीआई पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्राधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कानूनी टीम को अदालत से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए उनसे मुलाकात नहीं करने दे रहे हैं। इमरान खान (70) को तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने तथा तीन साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद शनिवार को लाहौर में उनके जमान पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। पीटीआई प्रमुख खान सरकारी तोहफों की बिक्री को छिपाने के जुर्म में अटक जेल में बंद हैं। इस्लामाबाद में एक सत्र अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

पार्टी ने एक व्हाट्सऐप समूह पर साझा किए बयान में खान की गिरफ्तारी को ''अपहरण'' बताया है। उसने कहा, ''अध्यक्ष की कानूनी टीम को अटक जेल के अधीक्षक तथा पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से की गयी अपीलों के बावजूद आवश्यक कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए उनसे मुलाकात करने नहीं दिया जा रहा है। यह गिरफ्तारी की तरह नहीं बल्कि अपहरण की तरह लगता है।'' खान को लाहौर में उनके जमान पार्क आवास से गिरफ्तार किया गया और पंजाब के आखिरी बड़े शहर अटक तक सड़क मार्ग से ले जाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.