न हम किसी देश की पूंछ और न ही किसी के कर्ज जाल में...चीन के साथ रिश्‍तों पर बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Updated on 10-07-2023 02:02 PM
ढाका: बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री ने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पिछले काफी समय से चीन इस देश में अपनी एक अलग जगह बनाने की कोशिशों में लगा है। उसकी कोशिशों को देश के विदेश मंत्री डॉक्‍टर एके अब्‍दुल मोमेन की तरफ से दिए गए एक बयान के बाद झटका लग सकता है। मोमेन ने कहा है कि उनका देश चीन की पूंछ नहीं है। साथ ही भारत के साथ बांग्‍लादेश के रिश्‍ते चट्टान की तरह मजबूत हैं और उन्‍होंने इन रिश्‍तों को एक सुनहरा अध्‍याय करार दिया है। मोमेन ने पिछले दिनों आयोजित एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा कि यह बातें गलत हैं कि बांग्‍लादेश का झुकाव किसी एक खास देश के लिए बहुत ज्‍यादा है।

चीन की तरफ कोई झुकाव नहीं
मोमेन ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि हम चीन की तरफ झुके हैं। जाहिर तौर पर यह बात जबरदस्‍ती कही जा रही है। हमने हमेशा से एक संतुलित और स्‍वतंत्र विदेश नीति का पालन किया है। हमारा झुकाव किसी के प्रति नहीं है।' इसके साथ ही उन्‍होंने देश के राष्‍ट्रपिता शेख मुजिबर रहमान के उस कथन की याद दिलाई जो इस तरह से था, 'सभी के प्रति मित्रता, किसी के प्रति द्वेष नहीं।' मोमिन ने यह बाद डीसीएबी टॉक के दौरान कही। उनका कहना था कि बांग्‍लादेश का मकसद सार्वजनिक कल्‍याण की दिशा में काम करना है और देश की सरकार इसी लक्ष्‍य को दिमाम में रखकर आगे बढ़ रही है। उन्‍होंने इस बात को भी दोहराया कि बांग्‍लादेश कभी भी चीन के कर्ज जाल में नहीं फंसा है। उनका कहना था कि उनकी इस बात को कई लोगों ने स्‍वीकार भी किया है।
चीनी कर्ज पर गलत धारण
मोमेन ने कहा, 'यह एक गलत धारणा है। कुछ पंडित ऐसा कहते हैं। कई लोगों ने इसे स्वीकार किया, खासकर कुछ विदेशी संस्थानों ने। हम किसी भी परिस्थिति में 'चीनी ऋण जाल' में नहीं फंसेंगे।' उनका कहना था कि श्रीलंक के हालातों के बाद कुछ लोगों ने यह गलत धारणा बना ली कि श्रीलंका के बाद उनका देश भी चीनी कर्ज के जाल में फंस जाएगा।

आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्‍लादेश सोच-समझकर फैसले लेने वाला देश है। विदेशी ऋण लेते समय सरकार बहुत सावधान रहती है और गैर-जरूरी कर्ज नहीं लेती है। मोमेन ने कहा कि आईएमएफ के मुताबिक, अगर कोई देश अपना 55 फीसदी कर्ज एक ही देश से लेता है तो उसके कर्ज के जाल में फंसने का खतरा रहता है। मोमेन ने दावा किया कि चीन से बांग्लादेश ने 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर लिए हैं, जो कुल जीडीपी का सिर्फ 0.75 प्रतिशत है।

भारत के साथ रिश्‍ते चट्टान की तरह
मोमेन ने भारत के साथ बांग्लादेश के संबंधों को चट्टान की तरह मजबूत बताया। उनका कहना था कि दोनों देशों के संबंध एक सुनहरे अध्याय में हैं। विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन भी बांग्लादेश के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ' अमेरिका एक के बाद एक प्रतिनिधि भेज रहा है। यह अच्छा है। हमारे सभी देशों के साथ अच्छे संबंध हैं। यही कारण है कि जब हम संयुक्त राष्‍ट्र में कोई चुनाव लड़ते हैं, तो हम जीतते हैं। सभी देशों के साथ हमारे संबंध बेहतर हुए हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.