नेपाल- दो घंटे हवा में फंसा रहा बुद्धा एयर का विमान, खौफ के साए में रहे 73 यात्री

Updated on 28-09-2021 08:48 PM

काठमांडू नेपाल में बुद्धा एयर का विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया और सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसमें सवार 73 यात्रियों की जान में जान आई। जानकारी के मुताबिक बुद्धा एयर विमान लैंडिंग गेयर फंसने के बाद सोमवार को करीब दो घंटे तक हवा में ही अटका रहा। पूरा समय यात्रियों का खौफ और मौत के डर के साए में बीता। हालांकि बाद में एक चमत्कार हुआ और यात्री विमान सुरक्षित तरीके से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया। एयर होस्टेस ने यात्रियों को बताया था

कि विमान में तकनीकी समस्या गई थी जिस वजह से उसके लैंडिंग गेयर नहीं खुल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस विमान को विराटनगर हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन बाद में उसे काठमांडू ले जाया गया। बुद्धा एयर की उड़ान संख्या बीएच 702 एटीआर-72 पर 73 यात्री सवार थे। यह विमान काठमांडू से विराटनगर के लिए लिए रवाना हुआ था लेकिन लैंडिंग गेयर में दिक्कत के बाद उसे काठमांडू लौटना पड़ा। इस दौरान यात्री दहशत में गए। दरअसल, अगर किसी यात्री विमान के लैंडिंग गेयर में दिक्कत आती है तो उसे या तो जबरन लैंडिंग कराया जाता है या विमान क्रैश हो जाता है।

अक्सर ऐसा होता रहा है कि नेपाली विमान कम रोशनी और खराब मौसम के कारण काठमांडू वापस जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था और लोगों की जान पर आफत गई। बताया जा रहा है कि पायलट ने कई बार काठमांडू में लैंड करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद एयर होस्टेस ने बताया कि विमान का तेल खत् किया जा रहा है ताकि विमान क्रैश हो। साथ ही फोर्स लैंडिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। विमान के फोर्स लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे के पास सुरक्षा बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात किया गया। इससे यात्रियों में और ज्यादा डर पैदा हो गया। इस बीच पायलट ने ऐलान किया कि आखिरी बार लैंडिंग के लिए प्रयास किया जा रहा है और लोग कुर्सी से खुद को बांध लें। इसी बीच चमत्कार हो गया। इस बात विमान के लैंडिंग गेयर खुल गए और एटीसी ने पायलट को बताया कि आप अब सुरक्षित उतर सकते हैं। इसके बाद विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया। इस चमत्कार से आखिरकार सभी यात्रियों की जान बच गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.