नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं... प्रचंड के विदेश मंत्री ने क्यों की तारीफ

Updated on 08-09-2023 02:18 PM
काठमांडू: विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने कहा है कि नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं, जिन्होंने हिमालयी राष्ट्र और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है। विदेश मंत्री ने 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की भारतीय अनुदान सहायता के तहत पूर्वी नेपाल में निर्मित हिमालय किरण पब्लिक कैंपस की एक नयी इमारत का भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
वर्ष 1949 में हिमालय मिडिल स्कूल के रूप में स्थापित, हिमालय किरण पब्लिक कैंपस में 2005 में स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया था। इसमें 600 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत लड़कियां हैं। पूर्वी नेपाल में कोशी प्रांत के संखुवासभा जिले में स्थित इस परिसर का उद्घाटन बुधवार को विदेश मंत्री सऊद और भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने किया।

सऊद ने कहा कि यह गर्व की बात है और नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं जिन्होंने नेपाल और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं नेपाल के विकास प्रयासों में भारत से निरंतर समर्थन की उम्मीद करता हूं। भारत लगातार अपने पड़ोसी देश नेपाल को आर्थिक और दूसरे तरीकों से मदद करता रहता है।

नेपाल में भारतीय दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह परियोजना 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से 'नेपाल-भारत विकास सहयोग' के तहत कार्यान्वित की गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच मजबूत विकास साझेदारी का प्रतीक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.