नेपाल-श्रीलंका मुकाबला बारिश की वजह से रद्द:साउथ अफ्रीका इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम

Updated on 12-06-2024 12:52 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल और श्रीलंका के बीच का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम बन गई।

नेपाल और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिला।

ग्रुप-डी में इस मुकाबले के नहीं होने की वजह से साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहुंच गई, क्योंकि टीम ने खेले अपने तीनों मैच जीते थे। वहीं, श्रीलंका के टॉप-8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। श्रीलंका को अब तक खेले तीन मैचों में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया। उसके पास सिर्फ 1 पॉइंट है। टीम का आगे का सफर बाकि टीमों के मुकाबलों में निर्भर करेगा।

श्रीलंका के कप्तान हसरंगा टॉप विकेट टेकर
श्रीलंका के कप्तान वानिन्दु हसरंगा टी-20 में टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 67 मैचों में 6.85 की इकोनॉमी से 108 विकेट लिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले दो मुकाबलों में हसरंगा ने 2-2 विकेट झटके हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 47 रन की शानदार पारी खेली थी। वह, कुल 50 टी-20 मुकाबले में 1281 रन बना चुके हैं। हालांकि, दोनों के अच्छे प्रद्रर्शन के बावजूद टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है।

नेपाल के कप्तान रोहित के पास लंबी पारी खेलने की क्षमता
नेपाल के कप्तान रोहित कुमार पौडेल ने अभी तक कुल 50 मुकाबलों में 1143 रन बनाए हैं। वह 123.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 35 रन बनाए। वहीं, बैटिंग ऑलराउंडर कुशाल मल्ला तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने 40 टी-20 मुकाबलों में 780 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ हुए वॉर्मअप में 37 रन की पारी खेली थी।

पिच रिपोर्ट
फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती आई है। पावरप्ले का फायदा उठाया जा सकता है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेना बेहतर विकल्प है। यहां का एवरेज स्कोर 165-170 रन है।

पॉसिबल प्लेइंग-11
श्रीलंका- वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और नुवान थुषारा।

नेपाल- रोहित कुमार (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), अनिल साह, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, सागर धाकल।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.