नेटफ्लिक्स अब हिंदी में भी उपलब्ध

Updated on 11-08-2020 01:28 AM

मुंबई : दुनिया की अग्रणी स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट सेवा, नेटफ्लिक्स ने आज हिंदी में अपना यूजर इंटरफेस लॉन्च किया। इसके बाद अपनी पसंदीदा भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म्स व सीरीज़ देखने के इच्छुक दर्शक हिंदी में उन्हें डिस्कवर कर सकेंगे। साईन इन से लेकर सर्च रो, कलेक्शन एवं पेमेंट तक नेटफ्लिक्स का संपूर्ण अनुभव मोबाईल, टीवी एवं वेब सहित सभी डिवाईसेस पर हिंदी में उपलब्ध होगा

नेटफ्लिक्स के यूजर्स अपने डेस्कटॉप, टीवी या मोबाईल ब्राउजर में जाकर 'मैनेज प्रोफाईल्स' चुनकर लैंग्वेज विकल्प से हिंदी यूजर इंटरफेस में जा सकेंगे। नेटफ्लिक्स पर सदस्य हर अकाउंट में अधिकतम पाँच प्रोफाईल सेट कर सकते हैं और हर प्रोफाईल की अपनी अलग लैंग्वेज सेटिंग होगी। भारत के बाहर रहने वाले नेटफ्लिक्स सदस्यों को भी अपना यूजर इंटरफेस हिंदी में बदलने का विकल्प मिलेगा।

नेटफ्लिक्स इंडिया की वीपी-कंटेंट, मोनिका शेरगिल ने कहा, "नेटफ्लिक्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना बेहतरीन कंटेंट का निर्माण करना। हमारा मानना है कि यह नया यूजर इंटरफेस नेटफ्लिक्स को और ज्यादा एक्सेसिबल बना देगा एवं उन सदस्यों के लिए सुगम होगा, जो हिंदी को प्राथमिकता देते हैं।"

नेटफ्लिक्स सभी शैलियों एवं सभी पीढ़ियों के लिए भारतीय फिल्मों व सीरीज में काफी निवेश कर रहा है, जिनमें लोकप्रिय हिट्स जैसे सैक्रेड गेम्स, बुलबुल, चोक्ड: पैसा बोलता है एवं माईटी लिटिल भीम शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में 17 आकर्षक स्टोरीज़ की श्रृंखला की घोषणा की, जिनमें लूडो, ए सूटेबल बॉय एवं मिसमैच्ड तथा आगामी फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल शामिल हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ होगी। नेटफ्लिक्स के सदस्य दुनिया के अन्य हिस्सों की स्टोरीज़ जैसे स्ट्रेंजर थिंग्स, एक्सट्रैक्शन, नार्कोस: मैक्सिको, द प्रोटेक्टर, क्लॉस, द विचर, एवं ओल्ड गार्ड हिंदी डब्स या सबटाईटल्स के साथ देख सकते

नेटफ्लिक्स स्मार्ट डाउनलोड्स, पैरेंटल कंट्रोल्स एवं द टॉप 10 रो जैसी अनेक विशेषताओं के साथ व्यूईंग के अनुभव में सुधार कर रह है। पिछले साल नेटफ्लिक्स ने भारत में 199रु./माह का मोबाईल प्लान प्रस्तुत किया

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.