नेटफ्लिक्स ने जारी किया ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर, फिल्म 15 मई से स्ट्रीमिंग होगी

Updated on 08-05-2026 04:18 PM

भोपाल : “धर्म निभाते हैं तो कर्म छूट जाता है, कर्म करते हैं तो धर्म छूट जाता है, कर्तव्य तक बात पहुंच ही नहीं पाती।” हर फैसले की कीमत चुकानी पड़ने वाली दुनिया में ‘कर्तव्य’ फिल्म सही और गलत के बीच की उस उलझन को दिखाती है, जहां कर्तव्य और उसके नतीजे एक-दूसरे के सामने खड़े हो जाते हैं। नेटफ्लिक्स ने इस आने वाली क्राइम ड्रामा फिल्म  'कर्तव्य' का दमदार ट्रेलर जारी किया है, फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है जो तनाव और रहस्य से भरी हुई है। इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से कहानी को और भी प्रभावशाली बना दिया हैं। पुलकित के निर्देशन में बनी और गौरी खान द्वारा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित ‘कर्तव्य’ की कहानी पवन (खान) नाम के एक पुलिस अफसर के बारे में है। ड्यूटी के दौरान उसकी निगरानी में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या हो जाती है, जिसके बाद पवन पर सवाल उठने लगते हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के बीच पवन हमलावर की तलाश में जुट जाता है। यह जांच उसे सत्ता, प्रभाव और धोखे से भरी एक खतरनाक दुनिया में ले जाती है, जहाँ सच्चाई ढूंढना आसान नहीं होता। इसी बीच उसकी निजी जिंदगी भी बिखरने लगती है। उसके भाई से जुड़े विवाद के कारण उसके परिवार को धमकियां मिलने लगती हैं। इस वजह से पवन का संघर्ष सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसे घर और नौकरी दोनों जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, पवन अपने कर्तव्य और परिवार के बीच फंस जाता है, जहाँ हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।

सैफ अली खानने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “पवन एक ऐसा इंसान है जो हमेशा अपने अंदर ही उलझा रहता है। वह यह तय करने की कोशिश करता है कि उसके हिसाब से क्या सही है, लोग उससे क्या उम्मीद करते हैं, और उसे किसकी रक्षा करनी है। मुझे ‘कर्तव्य’ की सबसे खास बात यह लगी कि यह आसान जवाब नहीं देती। यह आपको मुश्किल हालात में ले जाकर सोचने पर मजबूर करती है कि जब हर फैसले की निजी कीमत चुकानी पड़े, तब आप क्या करेंगे। पुलकित और पूरी कलाकार टीम के साथ काम करना बेहद शानदार और रोमांचक अनुभव रहा। साथ ही, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ पहली बार इतने गहराई वाले प्रोजेक्ट पर काम करना भी खास रहा। हमें खुशी है कि दुनियाभर के दर्शक इस कहानी को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे और इससे जुड़ पाएंगे।”

पुलकित ने फिल्म के बारे में कहा, “‘कर्तव्य’ ऐसी कहानी है जो सही और गलत के बीच की धुंधली दुनिया को दिखाती है, जहां हर फैसले की एक कीमत होती है और पूरी सच्चाई तक पहुंचना आसान नहीं होता। हमने एक ऐसी कहानी बनाने की कोशिश की है जो जमीन से जुड़ी हो और भावनाओं से भरी हो, और जो सिर्फ क्राइम की कहानी न होकर उसके पीछे छिपे इंसानी संघर्ष को भी दिखाए। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद शानदार तरीके से निभाया है। खासतौर पर सैफ अली खान ने एक उलझे हुए किरदार को बहुत संयम और गहराई के साथ निभाया है। यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी कि जब अपनी निजी जिंदगी दांव पर लगी हो, तब न्याय का असली मतलब क्या होता है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है और यह अनुभव बेहद खास रहा। हम इस कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।”अपने गंभीर माहौल और किरदारों पर आधारित दमदार कहानी के साथ ‘कर्तव्य’ इंसान की अंतरात्मा, फैसलों के नतीजोंऔर सही काम करने की कीमत को दिखाने वाली एक रोमांचक कहानी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.