पाकिस्तान के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती, क्यों 'जायंट किलर' को हल्के में नहीं लेगी बाबर सेना

Updated on 06-10-2023 02:05 PM
हैदराबाद: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम करीब सात साल बाद आज पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने भारतीय मैदान पर खेलने उतरेगी। विपक्षी टीम हालांकि भारत ना होकर नीदरलैंड्स की होगी। वर्ल्ड कप का यह दूसरा मुकाबला होगा पाकिस्तानी टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में अपनी खामियों को दूर करने और स्टार खिलाड़ियों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी। एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। उसे दोनों प्रैक्टिस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अच्छे प्रदर्शन का दवाब उन पर होगा। पाकिस्तान को अगर वनडे क्रिकेट की इस शीर्ष प्रतियोगिता में नॉकआउट तक जाना है तो अपने खेल में सुधार करना होगा।

ओपनिंग जोड़ी हो रही फेल

पाकिस्तान की समस्या शीर्ष क्रम के साथ शुरू हो जाती है। उसकी ओपनिंग जोड़ी काफी प्रभावी नहीं लग रही। इमाम उल हक का वनडे क्रिकेट में औसत 50 से अधिक है, लेकिन भारत में सपाट पिचों पर उन्हें 82 के स्ट्राइक रेट से बेहतर गति से रन बनाने होंगे। इमाम के नीदरलैंड्स के खिलाफ पारी का आगाज करने की उम्मीद है, लेकिन टीम को खराब फॉर्म से जूझ रहे फखर जमां और अब्दुल्ला शफीक में से एक को उनके जोड़ीदार के रूप में चुनना होगा। तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शानदार फॉर्म पाकिस्तान के लिए सकारात्मक चीज है। इफ्तिखार अहमद भी रन बना रहे हैं लेकिन देखना होगा कि अलमान आगा को मध्यक्रम में जगह मिलती है या नहीं। पाकिस्तान को अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना होगा।

हेड टू हेड

कुल मैच- 6
पाकिस्तान जीता- 6
नीदरलैंड्स जीता- 0

हल्के में नहीं ले सकते डच टीम को

प्रतियोगिता में एकमात्र असोसिएट टीम नीदरलैंड्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता। टीम 2011 के बाद अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेल रही है। टीम को तैयारी का पर्याप्त मौका नहीं मिला है क्योंकि उनके दोनों अभ्यास मैच बारिश से प्रभावित हुए थे। नीदरलैंड्स ने पिछली बार जुलाई में क्वॉलिफायर में वनडे मैच खेला था जब वे वेस्टइंडीज और एक अन्य पूर्ण सदस्य आयरलैंड से आगे रहे थे।

संभावित प्लेइंग इंग्लैंड

फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, वेसली बारेसी, बास डी लीडे, कोलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), रायन क्लाइन, रोलॉफ वान डर मर्वे, लोगान वान बीक, शारिज अहमद, पॉल वान मीकेरन

पिच व मौसम

राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 288 रन रहा है। एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहेगा। बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.