गेंद से छेड़छाड़ के कारण नीदरलैंड के तेज गेंदबाज किंगमा पर लगा प्रतिबंध

Updated on 27-01-2022 08:56 PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नीदरलैंड के तेज गेंदबाज विवियन किंगमा पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। किंगमा पर आरोप है कि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में गेंद से छेड़छाड़ की थी। दोहा में मंगलवार को खेले गए इस मैच में नीदरलैंड की टीम 75 रनों से हारी थी।

 यह मामला प्रतियोगिता के 31वें ओवर का था। आईसीसी के अनुसार, किंगमा को खिलाडिय़ों और उनके व्यक्तिगत सहयोगी स्टाफ के लिए बने आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। यह आईसीसी के टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 मैच के खेलने के हालातों के के तहत गेंद से छेड़छाड़ से जुड़ा है। चार मैचों के प्रतिबंध के अलावा किंगमा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में पांच नकारात्मक अंक भी जोड़े गए हैं।

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में हुई। उस समय किंग्मा ने अपने नाखूनों से गेंद को खरोंच कर उसका आकार बदला था। आईसीसी के अनुसा किंगमा ने अपनी गलती मानने के साथ ही आईसीसी मैच रेफरी के वेंडेल ला ब्रूय द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार किया है, इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई जरुरत नहीं है। किंग्मा ने इस सीरीज में 26 ओवर में 118 रन देकर महज दो विकेट लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.