उपुल थरंगा सिलेक्शन कमेटी के नए चेयरमैन पूर्व स्पिनर अजंथा मेंडिस भी सिलेक्टर

Updated on 15-12-2023 02:17 PM

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी नई सिलेक्श कमेटी गठित कर दी है। पूर्व ओपनर उपुल थरंगा चीफ सिलेक्टर होंगे, वहीं अजंथा मेडिंस समेत 4 पूर्व खिलाड़ी भी कमेटी में चुने गए हैं। पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या एक साल तक बोर्ड के नए कंसल्टेंट रहेंगे।

एक साल तक कंसल्टेंट रहेंगे जयसूर्या
सनथ जयसूर्या एक साल तक श्रीलंका क्रिकेट के चीफ कंसल्टेंट होंगे। वह कोचिंग स्टाफ और प्लेयर्स के काम को मॉनिटर करेंगे। साथ ही घरेलू क्रिकेट के डेवलपमेंट पर भी ध्यान देंगे, इसमें टीमों की रिक्वायरमेंट, कोचिंग स्टाफ और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी भी रहेगी। श्रीलंका के एथलीट मैनेजमेंट सिस्टम और खिलाड़ियों के स्किल डेवलमेंट की जिम्मेदारी भी जयसूर्या ही संभालेंगे।

2 साल तक रहेगी नई सिलेक्शन कमेटी
श्रीलंका क्रिकेट ने 2 साल के लिए नई सिलेक्शन कमेटी भी गठित की। उपुल थरंगा कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे। जबकि अजंथा मेंडिस, इंडिका डी सरम, थरंगा परनाविताना और दिलरुवान परेरा कमेटी के सदस्य होंगे।

नई सिलेक्शन कमेटी का पहला टास्क जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में वनडे और टी-20 सीरीज की टीम चुनना रहेगा। कमेटी का पहला बड़ा टास्क टी-20 वर्ल्ड कप में बेस्ट टीम चुनने का रहेगा।

ICC का बैन झेल रहा है श्रीलंका बोर्ड
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बैन कर रखा है। श्रीलंका की सरकार के हस्तक्षेप के कारण ICC ने फैसला लिया। श्रीलंका को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से बैन नहीं किया गया है लेकिन ICC ने उनसे अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली। अब वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में 19 जनवरी से 11 फरवरी तक खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप में रहा था खराब प्रदर्शन
श्रीलंका क्रिकेट टीम का वनडे वर्ल्ड कप में भी बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टीम 9 में से 2 ही मुकाबले जीत सकी थी, उन्हें अफगानिस्तान और बांग्लादेश तक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ गया था। टीम को नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ ही जीत मिल सकी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.