वीर सावरकर और सुषमा स्वराज के नाम पर रखे जाएंगे नए कॉलेज के नाम : दिल्ली विश्वविद्यालय

Updated on 31-10-2021 07:37 PM

नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक अहम फैसले में नए बनने वाले महाविद्यालयों और केंद्रों के नाम विनायक दामोदर सावरकर और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि परिषद ने तीन सदस्यों- सीमा दास, राजपाल सिंह पवार और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल की असहमति के बावजूद सहायक प्राध्यापक के चुनाव और नियुक्ति में प्रस्तावित बदलाव को मंजूरी दे दी गई।

सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की अगस्त में हुई बैठक में फैसला किया गया इन महाविद्यालयों, केंद्र का नाम सुषमा स्वराज, स्वामी विवेकानंद, वीडी सावरकर और सरदार पटेल पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि परिषद अटल बिहारी वाजपेयी, सावित्री बाई फुले, अरुण जेटली, चौधरी ब्रह्म प्रकाश और सीडी देशमुख का नाम सुझाया था। परिषद ने नामों पर अंतिम फैसले के लिए कुलपति को अधिकृत किया था।

परिषद ने असिस्टेंट प्रोफेसर्स की स्क्रीनिंग और नियुक्ति में बदलाव के प्रस्ताव को भी पास कर दिया है, जबकि तीन सदस्यों दास, पवार और अग्रवाल इसे लेकर असहमत थे। प्रस्ताव में इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या को सीमित करने की बात कही गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। कॉलेज में उम्मीदवारों की संख्या की कोई सीमा नहीं रहेगी। जबकि, विश्वविद्यालय के विभागों में पहली वैकेंसी पर कम से कम 30 उम्मीदवार और अतिरिक्त वैकेंसी के लिए 10 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन में पीएचडी को अहमियत देने पर सदस्यों ने असंतोष जाहिर किया था। उनका कहना था कि कई संविदा शिक्षकों को पीएचडी के बगैर नुकसान उठाना पड़ेगा। इन सदस्यों ने शिक्षा मंत्रालय के 5 दिसंबर 2019 के पत्र को लागू करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था, ‘कम अवधि, अस्थाई या अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए और काम कर रहे और मानदंडों को पूरा करने वाली फैकल्टी को संबंधित विश्वविद्यालयों या उसके कॉलेज में इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
 13 June 2026
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
 13 June 2026
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73 लाख वोटर्स के दरवाजे पर दस्तक देने की…
 13 June 2026
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
 13 June 2026
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…
Advt.