महिला क्रिकेट का नया युग... 90 खिलाड़ियों की आज खुलेगी किस्मत, जानें WPL Auction की सभी खास बातें

Updated on 13-02-2023 07:02 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ विश्व क्रिकेट के स्वरूप को बदल देने वाले टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की ही तर्ज पर शुरू हो रही वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए आज पहली बार महिला क्रिकेटरों की नीलामी होगी। इसके साथ ही महिला क्रिकेट का एक नए युग में प्रवेश होगा, जहां नाम, शोहरत के साथ-साथ पैसों की बरसात होगी। भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा सहित दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों ने इस लीग में खेलने की इच्छा के साथ ऑक्शन के लिए अपने नाम दिए हैं। पचास लाख का बेस प्राइस सबसे ऊंचा ब्रैकेट है। मंधाना, शेफाली, हरमन ने खुद को इसमें रखा है। सारी टीमें मिलाकर कुल 90 खिलाड़ियों के लिए ही जगह है।

आंकड़ों में ऑक्शन

- 5 फ्रेंचाइजी WPL के पहले सीजन में हैं- मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ वॉरियर्स

- ऑक्शन के लिए 409 खिलाड़ी शॉस्टलिस्ट हुई हैं। इसमें 202 कैप्ड और 199 अनकैप्ड हैं। 8 एसोसिएट देश की खिलाड़ी भी हैं।

- शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों में 246 भारतीय नाम शामिल हैं। वहीं 163 विदेशी खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं।

- टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की 28 टीमें खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड की 27 खिलाड़ियों का नाम इसमें शामिल है।

नीलामी से जुड़ी खास बातें

- हर टीम के पास खर्च करने के लिए 12-12 करोड़ रुपये हैं।

- हर टीम कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी खरीद सकती है।
- एक टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी होंगी।

-ऑक्शन में शामिल होने के लिए 1525 प्लेयर्स ने कराया रजिस्टर।

- नीलामी के लिए कुल 409 खिलाड़ी ही चुनी गईं।

- कुल 24 खिलाड़ियों ने खुद को 50 लाख के ब्रैकेट में रखा है।

- दूसरा ब्रैकेट 40 लाख का है जिसमें 30 प्लेयर्स ने खुद को रखा है।

- तीसरा बेस प्राइस का ब्रैकेट 30 लाख रुपये का है।

- अनकैप्ड प्लेयर्स का बेस प्राइस 10 से 20 लाख तक में है।

- पहले सीजन कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।

- शुरुआती पांच साल मुनाफे का 80 प्रतिशत टीमों में बांटा जाएगा।

कब और कहां देखें ऑक्शन

वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर ढाई बजे से होगी। इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में होगा। स्पोर्ट्स18 टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर भारतीय समय अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से ऑक्शन लाइन दिखाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.