पत्थर माफिया को टक्कर देने नया प्रयोग

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

भोपाल प्रदेश में फर्शी पत्थर का अवैध उत्खनन रोकने के लिए वन विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है।  यह प्रयोग सबसे पहले ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें अवैध उत्खनन के लिए खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढों की जीपीएस रीडिंग निकलवाई जा रही है। जीपीएस रीडिंग आने के बाद बीट के वनरक्षक और स्टाफ को गड्ढों का जिम्मा दिया जाएगा। वे रोज गड्ढों की गहराई, चौड़ाई और लंबाई की नापतौल करेंगे और डीएफओ को रिपोर्ट देंगे। हर गड्ढे की जिम्मेदारी अलग-अलग आदमी को दी जाएगी, जिससे अगर गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई में अंतर आया तो यह पता चल जाएगा कि अवैध उत्खनन किया गया है। यह एक मानीटरिंग टूल बतौर तैयार किया जा रहा है, जिसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। ऐसे गड्ढों पर निगरानी दिन में एक बार से ज्यादा कराई जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में ग्वालियर-चंबल संभाग अवैध उत्खनन के लिए कुख्यात है। इसमें रेत, काला पत्थर, सफेद पत्थर, फर्शी पत्थर आदि शामिल हैं। अवैध उत्खनन को रोकने के लिए एसएएफ से लेकर स्पेशल फोर्स तक यहां लगाया गया है, लेकिन अवैध उत्खनन का दाग नहीं मिट सका है। ग्वालियर की घाटीगांव तहसील में फर्शी पत्थर का उत्खनन बड़े पैमाने पर होता है और वहां शासकीय जमीनों सहित निजी जमीनों पर पत्थर की लीज भी हैं। घाटीगांव का फर्शी पत्थर विदेश तक सप्लाई होता है।

हर गड्ढे की होगी टैगिंग

माफिया पत्थर का उत्खनन अलग-अलग जगह करता है। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं, इन गड्ढों से पत्थर का उत्खनन तब तक किया जाता है, जबतक पत्थर खत्म नहीं हो जाता है या ज्यादा गहराई हो जाती है। इसके बाद दूसरे स्थान पर गड्ढे खोदकर उत्खनन शुरू कर दिया जाता है। घाटीगांव क्षेत्र में ऐसे गड्ढों की जीपीएस रीडिंग निकलवाई जा रही है, जिससे हर गड्ढे की टैगिंग होगी। इसके बाद बीट गार्ड के साथ उसकी टीम और आसपास के ऐसे वनरक्षकों को भी गड्ढों की जिम्मदारी दी जाएगी, जिनके क्षेत्र में ज्यादा उत्खनन नहीं है। गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई और गहराई की रिपोर्ट रोज डीएफओ लेंगे, जिससे यह पता चलेगा कि अवैध उत्खनन तो नहीं हो रहा है। औचक चेकिंग भी गड्ढों की जाएगी, जिससे रिपोर्ट सही रही है या नहीं,यह जांच हो सके।

एक बार नहीं दो बार से ज्यादा जाएगा स्टाफ

बीट गार्ड और उनका स्टाफ अवैध उत्खनन वाले क्षेत्र में गड्ढों पर निगरानी रखने के लिए एक बार नहीं बल्कि दो बार से ज्यादा जाएगा। ऐसा इसलिए कि कहीं माफिया उस समय तो उत्खनन नहीं कर रहा, जब गड्ढों पर कोई निगरानी रखता हो। स्टाफ ने जितनी बार विजिट की, उसकी रिपोर्ट भी ली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.