जर्मनी में तीन सियासी दलों के बीच समझौते से गठित होगी नई सरकार

Updated on 25-11-2021 07:30 PM

बर्लिन जर्मनी में चांसलर रहीं एंजेला मर्केल शासन से मुक्त हो रही हैं औऱ अब सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ओलाफ शॉल्त्स ने कहा कि नई सरकार बनाने के लिए तीन दलों के बीच समझौता हो गया है। इसके साथ ही लंबे समय से चांसलर रहीं एंजेला मर्केल का युग समाप्त हो जाएगा। शॉल्त्स ने कहा कि नई सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी।

 उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे तथा युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीनों पार्टियों के सदस्य अगले 10 दिनों में समझौते पर अपनी सहमति दे देंगे। इससे पहले कहा गया था कि अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे तीनों दल गठबंधन समझौते को अंतिम रूप दे देंगे। इसके साथ ही लंबे समय से देश पर शासन कर रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का दौर खत्म हो जाएगा। मौजूदा वित्त मंत्री तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ओलाफ शॉल्त्स आने वाले दिनों में उनका स्थान ले सकते हैं।

राष्ट्रीय चुनाव में 26 सितंबर को मामूली जीत के बाद से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रही है। पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि समझौते का ब्योरा पेश किया जाएगा। अभी तक देश की किसी राष्ट्रीय सरकार में त्रिपक्षीय गठबंधन को नहीं आजमाया गया है। अगर तीनों दलों के सदस्य समझौते को अंतिम रूप देते हैं तो यह देश की पारंपरिक बड़ी पार्टियों के मौजूदा महागठबंधन की जगह लेगा। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी मर्केल सरकार में जूनियर सहयोगी रही है।

मर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए होड़ में नहीं थीं। सोशल डेमोक्रेटिक नेता ओलाफ शॉल्त्स उनका स्थान ले सकते हैं। सरकार में शामिल होने वाली तीनों पार्टियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद छह दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में ओलाफ शॉल्त्स को चांसलर के रूप में चुन लेगी। उससे पहले समझौते को तीनों दलों के सदस्यों से अनुमोदन की आवश्यकता होगी। गठबंधन के लिए समझौते की खबर ऐस समय आई जब मर्केल ने संभवत: अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। वित्त मंत्री शॉल्त्स ने 67 वर्षीय मर्केल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जो 2005 से जर्मनी का नेतृत्व कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.