भारतीय क्रिकेट की नई तस्वीर, अनुभवी अश्विन महानतम मैच विनर, युवा यशस्वी में गजब की परिपक्वता

Updated on 15-07-2023 02:46 PM

रोसीयू: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रविचंद्रन अश्विन को भारत के महानतम मैच विनर में से एक बताया, उन्होंने पहले ही टेस्ट में 171 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल की परिपक्वता की भी तारीफ की। अश्विन ने 131 रन देकर 12 विकेट लिए। भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से जीता। म्हाम्ब्रे ने मैच के बाद कहा, 'पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना जरूरी था, जो हमने बनाया, इससे गेंदबाजों को मदद मिली। अश्विन और जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की।'


उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में हम गेंदबाज के प्रदर्शन की अहमियत समझते हैं। मेरे हिसाब से अश्विन देश के महानतम मैच विनर में से एक है। उसने हमारे लिए कई मैच जीते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।'
 
171 रन बनाने वाले जायसवाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार थी। अपने पहले ही टेस्ट में कठिन विकेट पर शतक जमाना जिस पर स्ट्रोक्स खेलना भी आसान नहीं था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी की जरूरत है। अलग अलग हालात के अनुसार खुद को ढालना और टीम की जरूरत के अनुसार प्रदर्शन करना। यह देखकर काफी अच्छा लगा । इस प्रदर्शन से आगे उसका भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।'
 
पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, 'शुरुआत अच्छी रही है। मुझे लगा नहीं था कि इतनी आसान जीत मिलेगी, इससे आगे के मैचों में मदद मिलेगी।' मौजूदा कैरेबियाई टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती, लेकिन म्हाम्ब्रे ने कैरेबियाई टीम को हलके में लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'ये सब बाहरी आवाजें हैं। ड्रेसिंग रूम में ऐसी कोई बात नहीं होती। हम यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और उसका सर्वोच्च प्रारूप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं । इससे बड़ी प्रेरणा क्या हो सकती है।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.