पाकिस्तान को कंगाली से निकालने के लिए आ गए नए राष्ट्रपति! कहा- कायदे आज़म ने रातों-रात की नियुक्ति, देखें वीडियो

Updated on 09-02-2023 06:08 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में किसी आम आदमी के लिए सत्ता के शीर्ष तक पहुंचना किसी सपने जैसा है। सेना जिसे चाहती है, मुल्क की चाबी उसी के हाथ में होती है। लेकिन एक शख्स वाकई सपनों में पाकिस्तान की सत्ता के शीर्ष पर जा बैठा। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में शख्स दावा करते हुए दिख रहा है कि वह पाकिस्तान का राष्ट्रपति है और उसकी नियुक्ति कायदे आज़म अल्लामा इकबाल ने उसके सपने में आकर की। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कितना पुराना है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि भी नहीं हो पाई है।
ट्विटर पर शेयर वीडियो में वह कहता है, 'मुझे कई दिनों से सपना आ रहा था। मैं बहुत परेशान था। सपने में कायदे आज़म अल्लामा इकबाल आए और उन्होंने कहा कि हमारी बात सुनो और उस पर अमल करो। टीवी स्टेशन या मीडिया तक यह खबर पहुंचाओ। उन्होंने कहा कि हम तुम्हें पाकिस्तान का सदर बनाते हैं। उन्होंने मुझसे शपथ ली और मुझे सदर-ए-पाकिस्तान बना दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हें अल्लामा इकबाल के दरबार पर चादर चढ़ानी है और उसके बाद टीवी स्टेशन से जनता को संबोधित करना है। अच्छा... ख़ुदा हाफ़िज़।'

कुछ ने लिए मजे, कुछ ने दिया साथ

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। चूंकि पाकिस्तान इस वक्त अर्थव्यवस्था के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और हुकूमत इससे निपटने में फेल साबित होती दिख रही है, ऐसे में लोग 'पाकिस्तान के नए सदर' को मुल्क की 'आखिरी उम्मीद' बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि इन 'सदर-ए-पाकिस्तान' को मेरा पूरा समर्थन है। अब बस यही हैं जो आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और बाकी सब से कामयाब डील कर सकते हैं।

गरीब पाकिस्तानी कर सकता है दावा?

मजाक में ही सही, लेकिन कई यूजर्स ने इस शख्स का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, 'लोग इस आदमी का मजाक उड़ा रहे हैं। यह हमारे मुल्क का राष्ट्रपति क्यों नहीं हो सकता? जरदारी या ममनून के पास अमीर होने के अलावा क्या योग्यता थी? बिलावल, मरियम या अन्य के पास क्या योग्यता है, सिवाय इसके कि वे अमीर हैं। लेकिन एक गरीब पाकिस्तानी यह दावा नहीं कर सकता?' ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.