लंदन को 6 मिनट में तबाह कर सकता है नया रूसी ब्रह्मास्त्र! पुतिन के 'सतान-2' टेस्‍ट से दुनिया में खलबली

Updated on 19-11-2022 05:15 PM
मास्‍को: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने नई हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल सतान-2 का परीक्षण कर दुनिया को अपनी महाविनाशक ताकत का अहसास कराया है। यह मिसाइल 25 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की तूफानी रफ्तार से हमला करती है। मिसाइल परीक्षण रूस के व्‍यापक सैन्‍य अभ्‍यास का हिस्‍सा है। रूस के कर्नल जनरल सर्गेई काराकेइव ने कहा कि RS-28 सरमत मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा है। यह इस मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण है।
जनरल सर्गेई ने यह नहीं बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण कब और कहां पर किया गया। इससे पहले इसी महीने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के बारे में कहा गया था कि वह साल के अंत तक अपनी अपराजेय मिसाइल के दूसरे परीक्षण की योजना बना रहे हैं। रूस ने इससे पहले अपनी इस हाइपरसोनिक मिसाइल का जमकर बखान किया था। यह 1 मिसाइल ही अपने साथ 15 वारहेड ले जा सकती है और दुश्‍मन के कई लक्ष्‍यों को परमाणु बम गिराकर तबाह कर सकती है।
रूस इस मिसाइल को साल के अंत तक पूरी तरह से तैनात करने की योजना बना रहा है। यह मिसाइल दागने के मात्र 6 मिनट के अंदर ही ब्रिटेन को तबाह कर सकती है। पुतिन ने अप्रैल महीने में इस मिसाइल के पहले परीक्षण के बाद कहा था कि यह दुनिया के किसी भी डिफेंस सिस्‍टम के पकड़ में आए बिना तबाही मचा सकती है। जो ताकतें रूस को धमकाने का प्रयास कर रही हैं, वे अब दोबारा सोचें। इस मिसाइल के पहले परीक्षण के दौरान जारी किए गए वीडियो में नजर आया था कि यह मिसाइल दागे जाने के दौरान आग का विशाल गुबार छोड़ती है।

सतान-2 मिसाइल 115 फुट लंबी है। यह मिसाइल मात्र 15 मिनट के अंदर ही पूरे रूस (5800 किमी) के अंदर यात्रा कर सकती है। मई महीने में पुतिन के बेहद करीबी दमित्री रोगोजिन ने खुलासा किया था कि रूस करीब 50 सतान-2 मिसाइलों का उत्‍पादन कर रहा है और दुनिया जल्‍द ही इस मिसाइल को युद्धक ड्यूटी पर देखेगी। उन्‍होंने दावा किया था कि यह मिसाइल पूरे अमेरिका के आधे तटीय इलाके को तबाह कर सकती है। रूस इस मिसाइल को अपने पूर्वी साइबेरिया स्थित फैक्‍ट्री में बनाता है। इस फैक्‍ट्री को 'डूम्‍सडे प्‍लांट' कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.