धरती के सौरमंडल के पास खोजा गया नया 'सोलर सिस्टम', 100 प्रकाश वर्ष दूर हैं 6 अनोखे ग्रह, क्यों है खास

Updated on 30-11-2023 01:30 PM
वॉशिंगटन: खगोलविदों ने दो अलग-अलग एक्सोप्लैनेट पता लगाने वाले उपग्रहों के जरिए एक अनोखी खोज की है। खगोलविदों ने पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर मौजूद छह ग्रहों के एक दुर्लभ परिवार का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के लिए यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है। ये ग्रह निर्माण के रहस्यों को समझने में मदद कर सकती है। सौर मंडल के बाहर अंतरिक्ष में मौजूद ग्रहों को एक्सोप्लैनेट कहते हैं। यह छह ग्रह HD110067 नाम के चमकीले तारे की परिक्रमा कर रहे हैं, जो हमारे सूर्य के जैसा ही है।

ये ग्रह उत्तरी आकाश में कोमा बेरेनिस तारामंडल में मौजूद हैं। सौरमंडल में कई ऐसे ग्रह हैं, जो पृथ्वी से बड़े लेकिन नेप्च्यून से छोटे होते हैं। इन्हें सब नेप्च्यून कहते हैं, जो आमतौर पर आकाशगंगा में सूर्य जैसे तारों की परिक्रमा करते हुए पाए जाते हैं। ग्रहों को B से G तक लेबल किया गया है। नेचर जर्नल में बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जैसे-जैसे ग्रह अपनी कक्षाएं पूरी करते हैं और एक दूसरे पर गुरुत्वाकर्षण बल लगाते हैं, वैसे-वैसे पैटर्न स्पष्ट होते हैं।

क्यों खास है तारा सिस्टम

इस तारे के सबसे करीब का B ग्रह जब छह कक्षा पूरी करता है तो सबसे बाहरी G ग्रह एक कक्षा पूरी करता है। C तक तीन चक्कर, D तब दो चक्कर, E तब चार चक्कर और F तीन चक्कर लगाता है। हार्मोनिक लय में यह एक गुंजायमान शृंखला बनाते हैं, जिसमें सभी छह ग्रह हर कुछ कक्षाओं में संरेखित होते हैं। जो चीन इस ग्रह की खोज को सबसे अलग बनाती है वह यह है कि 1 अरब साल पहल प्रणाली बनने के बाद इसमें बेहद कम बदलाव हुआ है। यह खोज हमारी आकाशगंगा में प्रचलित उप नेपच्यून की उत्पत्ति पर प्रकाश डाल सकता है।

कैसे खोजे जाते हैं ग्रह

नासा के शोधकर्ताओं ने पहली बार 2020 में स्टार सिस्टम पर ध्यान दिया, जब नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट या टीईएसएस ने HD110067 के ग्रह की चमक में गिरावट का पता लगाया। चमक में गिरावट अक्सर ग्रह की मौजूदगी का संकेत देता है, जो अपने मेजबान तारे और एक अवलोकन उपग्रह के बीच से गुजर रहा है। चमक में गिरावट पारगमन विधि के रूप में जाना जाता है। खगोलविदों ने 2020 के उस डेटा से तारे के चारों ओर दो ग्रहों की कक्षीय अवधि निर्धारित की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.