असम में जारी हुई नई एसओपी चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

Updated on 06-09-2021 05:36 PM
नई दिल्ली । nअसम में स्कूल और कॉलेज सोमवार से चरणबद्ध तरीके से फिर से खुलेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को हायर सेकेंडरी, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए निर्देश जारी किया गया। हालांकि कक्षा 1 से 11 तक, स्नातक के पहले सात सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्र अपनी ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखेंगे। असम सरकार ने एक अन्य एसओपी जारी की और स्कूल और कॉलेज फिर से खोलने के लिए कहा है। इसके लिए संस्थानों को दो क्राइटेरिया पर ध्यान देना हैं- छात्रों की क्लास लेने की इच्छा और जिले में कोविड -19 की सकारात्मकता दर। असम सरकार ने कहा कि “निरंतर शिक्षा के महत्व और राज्य में कोविड -19 स्थिति में सुधार को देखते हुए आज की तारीख में  पूरक एसओपी की आवश्यकता है।” सरकार ने आगे कहा कि शिक्षा का ऑनलाइन तरीका उन छात्रों के लिए जारी रहेगा जो स्कूल जाने के बजाय ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना पसंद करते हैं। राज्य सरकार ने कहा स्कूलों में शारीरिक उपस्थिति वैकल्पिक है और अनिवार्य नहीं है। अप्रैल में  जब कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की सूचना मिली थी तब असम ने अपने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, असम ने रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 321 नए कोविड -19 मामले और 6 मौतों की सूचना दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.