PSL में ढूंढी नहीं मिल रहीं नई टीमें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हुआ डेडलाइन बढ़ाने को मजबूर

Updated on 22-12-2025 12:38 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी IPL जैसी क्रिकेट टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए दो नई टीम फ्रेंचाइजी तलाश नहीं कर पा रहा है। पीसीबी को इसके लिए किसी का आवेदन नहीं मिलने के चलते दो सप्ताह में दूसरी बार आवेदन जमा करने की डेडलाइन बढ़ानी पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब आवदेन जमा करने की तारीख 22 दिसंबर से बढ़ाकर 24 दिसंबर कर दी गई है। PSL 2026 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन की तारीख पहले ही 6 जनवरी घोषित की जा चुकी है, जिसमें दो नई टीमों को भी उतारने की योजना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बना रखी थी। फिलहाल ये योजना फेल होती दिखाई दे रही है। नई टीमों को खरीदने के लिए किसी के दिलचस्पी नहीं दिखाने का कारण टूर्नामेंट की तारीखों का इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026 ) के साथ टकराव को माना जा रहा है। हालांकि इसे लेकर किसी ने कोई बयान अभी तक नहीं दिया है।

पहले 15 दिसंबर रखी गई थी डेडलाइन

पीसीबी ने पहले दो नई टीमों को खरीदने के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 15 दिसंबर रखी थी। भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ( Mohsin Naqvi ) ने इसे बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दिया था। यह घोषणा पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में PSL के रोडशो के दौरान की गई थी। उस समय तारीख को बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया था, लेकिन अंदाजा लगाया गया था कि नई टीमों के लिए बहुत कम प्राइस पर आवेदन दाखिल किए गए हैं। इसके चलते ही तारीख को आगे बढ़ाया गया है ताकि नए आवेदन भी आ सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के एक सोर्स ने बताया है कि अब 22 दिसंबर की तारीख को भी दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 24 दिसंबर तक आवेदन जमा हो सकते हैं। हालांकि पीसीबी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

विदेशी खरीदार तलाश रहा है पीसीबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB नई टीमों को खरीदने के लिए घरेलू खरीदारों के बजाय विदेशी निवेश को आकर्षित करने की कवायद कर रहा है। इसके लिए ही लंदन और न्यूयॉर्क में रोडशो किए गए हैं। इसके बावजूद बहुत पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिले हैं। ऐसे में दो नई टीमों के 6 जनवरी को होने वाले प्लेयर्स ऑक्शन में शामिल होने पर संशय दिख रहा है। उधर, पहले से ही लीग की एक टीम मुल्तान सुल्तांस के भविष्य को लेकर अनिश्चितता फैली हुई है। टीम के पूर्व मालिक अली तरीन ने पीसीबी के साथ विवाद के बाद टीम छोड़ दी थी। फिलहाल पीसीबी अगले सीजन में टीम का मैनेजमेंट खुद संभालने की तैयारी में है। साथ ही टीम के लिए 9 साल के राइट्स का दोबारा टेंडर छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

आईपीएल से टकरा रही है पीएसएल की तारीख

इस बार पीएसएल की तारीखों का टकराव आईपीएल के साथ हो रहा है। PSL 2026 के लिए मोहसिन नकवी ने 26 मार्च से 3 मई तक की विंडो घोषित की है, जबकि IPL 2026 की भी शुरुआत 26 मार्च को ही हो रही है और इसका फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। तारीखों के इस टकराव के कारण पीएसएल पर आईपीएल की लोकप्रियता भारी पड़ सकती है। कई प्लेयर्स ऐसे हैं, जो पीएसएल और आईपीएल, दोनों में खेल रहे थे। इनमें टिम सीफर्ट, फिन एलेन, मैथ्यू शॉर्ट, जेसन होल्डर, अकील होसेन, एडम मिल्ने, ल्यूक वुड, काइल जैमीसन, जॉर्डन कॉक्स, बेन ड्वारशुइस और मिचेल ओवन शामिल हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों को इस बार IPL 2026 Auction में अच्छे दाम मिले हैं। ऐसे में ये PSL का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस कारण ही कोई खरीदार पीएसएल में टीम लेने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.