नए हथियार, सैनिक भारतीय सीमा पर तैनात चीनी सेना को तेजी से बनाएं आधुनिक, जिनपिंग का आदेश, बढ़ेगा तनाव?

Updated on 31-07-2023 01:50 PM
बीजिंग: चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थिएटर कमांड की समीक्षा की है। पीएलए के इसी पश्चिमी थिएटर कमांड के पास भारत, मध्‍य एशिया और अफगानिस्‍तान की जिम्‍मेदारी है। इस समीक्षा के बाद शी जिनपिंग ने सशस्‍त्र बलों को तेजी से आधुनिक बनाने की जरूरत पर बल दिया। शी जिनपिंग सेंट्रल मिल‍िट्री कमिशन के चेयरमैन हैं जो चीन की तीनों ही सेनाओं की सर्वोच्‍च संस्‍था है। शी जिनपिंग ने 1 अगस्‍त को चीन के सेना दिवस से ठीक पहले पश्चिमी थिएटर कमांड की यह समीक्षा की है। चीनी राष्‍ट्रपति के इस निर्देश से भारत के साथ और तनाव बढ़ सकता है। अभी दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात हैं।

शी जिनपिंग ने सभी वायु सैनिकों और अधिकारियों को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी और उसके लोगों ने जो जिम्‍मेदारी दी है, उसके प्रति प्रतिबद्ध रहना जरूरी है। चीन के राष्‍ट्रपति ने पश्चिमी थिएटर कमांड से जोर देकर कहा कि सैन्‍य तैयारियों को बढ़ाया जाए और एयर डिफेंस को नियमित तौर पर करके सैन्‍य तैयारी को बढ़ाया जाए। साथ ही हवाई सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। शी ने कहा कि लड़ाकू सेना के अंदर तेजी से नए हथियार और सैनिकों को शामिल किया जाए।

चीनी सैनिक वास्‍तविक युद्ध की लें ट्रेनिंग: जिनपिंग


चीनी राष्‍ट्रपति ने कहा कि नए हथियारों और सैनिकों को वर्तमान युद्धक सिस्‍टम में एकीकृत किया जाए। शी जिनपिंग ने वास्‍तविक युद्धक स्थितियों के तहत लगातार ट्रेनिंग देने का भी आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को सशस्‍त्र बलों के ऊपर वैचारिक, राजनीतिक और संगठन के मामलों में नेतृत्‍व को बनाए रखा जाए। जिनपिंग ने पार्टी के व्‍यवहार को सुधारने और पार्टी के अनुशासन को कड़ाई से लागू करने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस समीक्षा के दौरान वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

बता दें कि चीन ने भारत से लगती वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर मिसाइलों से लेकर घातक फाइटर जेट तक की तैनाती की है। गलवान हिंसा के बाद चीन बड़े पैमाने पर अपने एयरफोर्स बेस को आधुनिक बनाने में जुट गया है। चीन ने लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कई नए रेडॉर लगाए हैं। चीन ने अपने घातक फाइटर जेट, बॉम्‍बर और हमलावर ड्रोन को भारतीय सीमा के पास तैनात किया है। इसके अलावा नए पुल और रोड बनाई जा रही है। चीन की कोशिश तेजी से अपनी सेना को भारतीय सीमा के पास तैनात करना है। चीन ने होटान, नागरी गुंसा और ल्‍हासा में अपने हवाई ठिकाने का विस्‍तार किया है। होटान लेह से मात्र 400 किमी की दूरी पर है। चीन ने रूस से खरीदे एस-400 डिफेंस सिस्‍टम को भी तैनात किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.