मोहाली में भारतीय टीम जीती तो बनेगा नया विश्व रिकार्ड

Updated on 02-03-2022 06:30 PM

मुम्बई   भारत ओर श्रीलंका के खिलाफ यहां मोहली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में कई रिकार्ड बन सकते हैं। मोहाली में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर उसके खिलाफ 21वीं जीत दर्ज करना चाहेगी। इस प्रकार भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 21 टेस्ट जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 1982 को खेला गया था। श्रीलंका ने भारत के अपने इस दौरे में एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी जो ड्रा रही थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मैच में उतरने के साथ ही अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। वहीं टेस्ट कप्तान बनाये जाने के बाद रोहित शर्मा की यह पहली टेस्ट सीरीज रहेगी। ऐसे में वह भी जीत से शुरुआत करना चाहेंगे। मेहमान टीम श्रीलंका इस मैच को जीतकर भारत में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच भारत में अब तब 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें भारत को 11 में जीत मिली है जबकि 9 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 44 मैच खेले गए हैं जिसमें 20 में भारत को और 7 में श्रीलंका को जीत मिली है जबकि 17 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं।

दोनो ही टीमों के बीच अब तक कई अहम रिकार्ड बने हैं। साल 1997 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 952/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जो सबसे बड़ा स्कोर है। साल 1990 में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 82 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जो दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैच में टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। सचिन तेंदुलकर भारत-श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

सचिन ने 1995 रन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बनाए हैं , सचिन तेंदुलकर भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन ने 9 शतक लगाये थे। वहीं 340 रन सनथ जयसूर्या ने बनाए थे जो एक पारी में बनाया गया बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो मुरलीधरन भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा 105 विकेट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.