हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड 211 पर ऑलआउट : साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बढ़त बनाई

Updated on 14-02-2024 01:28 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका। डैन पीट ने 5 विकेट लिए, वहीं 3 सफलताएं डैन पैटरसन को भी मिलीं। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे, इसीलिए उन्हें 31 रन की बढ़त मिली।

साउथ अफ्रीका ने 22 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए
हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने बुधवार को 220/6 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। रुआन डे स्वार्ट 64 और शॉन वॉन बर्ग 38 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद पीट 4 और पैटरसन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।

टीम 97.2 ओवर में 242 रन के स्कोर पर सिमट गई। न्यूजीलैंड से डेब्यू मैच खेल रहे विलियम ओ'रूर्क ने 4 विकेट लिए। 3 सफलताएं रचिन रवींद्र को मिलीं। वहीं टिम साउदी, मैट हेनरी और नील वैगनर ने एक-एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब
पहली पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में ओपनर डेवोन कॉन्वे का विकेट गंवा दिया। कॉन्वे खाता भी नहीं खोल सके। नंबर-3 पर उतरे केन विलियमसन ने फिर टॉम लैथम के साथ 74 रन की पार्टनरशिप की।

लैथम 40 रन बनाकर पीट का शिकार हुए, उनके बाद विलियमसन भी 45 रन बनाकर पीट की बॉल पर ही कैच आउट हो गए। टीम ने 86 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए।

रचिन-यंग ने 100 रन के पार पहुंचाया
100 रन के अंदर 3 विकेट गिरने के बाद रचिन रवींद्र ने विल यंग के साथ न्यूजीलैंड को संभाला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। रचिन 29 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 59 रन की पार्टनरशिप टूटी।

चौथा विकेट गिरते ही टीम ने लगातार विकेट गंवाना शुरू कर दिया। टॉम ब्लंडेल 4, ग्लेन फिलिप्स 4, मैट हेनरी 10, टिम साउदी 5 और यंग 33 रन बनाकर आउट हो गए।

वैगनर ने 200 रन के पार पहुंचाया
न्यूजीलैंड ने अपने 9 विकेट 183 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। यहां से 10वें नंबर के बैटर नील वैगनर ने तेजी से 27 बॉल पर 33 रन बनाए और टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 सिक्स लगाए। उनके विकेट के साथ ही न्यूजीलैंड की पारी सिमट गई।

डेब्यूटांट ओ'रूर्क 20 बॉल में खाता खोले बगैर नॉटआउट रहे। न्यूजीलैंड ने 77.3 ओवर में 211 रन बनाए, टीम पहली पारी में साउथ अफ्रीका के स्कोर से 31 रन पीछे रही।

पीट को 5 विकेट
ऑफ स्पिनर डैन पीट ने 89 रन देकर 5 विकेट लिए। तेज गेंदबाज डैन पैटरसन ने 39 रन देकर 3 विकेट लिए। एक सफलता शेफो मोरेकी को मिली। वॉन बर्ग और डे स्वार्ट को कोई सफलता नहीं मिली, जबकि 2 बैटर्स रनआउट हुए।

पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाए
हैमिल्टन में साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को पहले बैटिंग की। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से डे स्वार्ट 55 और वॉन बर्ग 34 रन बनाकर नॉटआउट रहे। 

सीरीज में 1-0 से आगे न्यूजीलैंड
2 टेस्ट की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। टीम ने पहला मुकाबला 281 रन से जीता था। दोहरा शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। दूसरा टेस्ट हैमिल्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज के लिए अपने सीनियर प्लेयर्स की टीम नहीं भेजी। क्योंकि वे खिलाड़ी SA20 खेलने में लगे हुए थे। जबकि न्यूजीलैंड ने अपने प्रमुख प्लेयर्स की टीम को ही मैदान पर उतारा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, नील वैगनर और विलियम ओरूर्के।

साउथ अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), क्लाइड फोर्च्यून, रेनार्ड वान टोंडर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डे स्वार्ट, शॉन वॉन बर्ग, डेन पीड्ट, शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.