न्यूजीलैंड क्रिकेट ने फ्लेमिंग के टीम से जुड़ने की तस्वीरें जारी कीं

Updated on 17-10-2021 09:34 PM

दुबई आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैम्पियन बनाने वाले कोच स्टीफन फ्लेमिंग अब टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम से जुड़ गये हैं और अपनी टीम को विजेता बनाने की रणनीति बना रहे हैं। वहीं सीएके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विश्वकप में भारतीय टीम के मेंटोर की भूमिका में हैं। फ्लेमिंग भी धोनी की तरह शांत रहते हैं और उनकी तरह ही हर खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना जानते है ऐसे में टी20 विश्व कप में ये दोनो ही दिग्गज अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।


कीवी टीम ने फ्लेमिंग के टीम से जुड़ने की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। इसके साथ ही लिखा, आईपीएल फाइनल से सीधे लीग जीतने वाले सीएसके के चैम्पियन कोच फ्लेमिंग न्यूजीलैंड टीम से जुड़ गए हैं। अब वह अगले कुछ दिनों तक आईपीएल 2021 में मिले अनुभवों को हमारी टीम के साथ साझा करेंगे।


टी20 विश्व कप के मैच भी उन्हीं स्थलों पर खेले जा रहे हैं जहां आईपीएल हुआ था। ऐसे में आईपीएल के अपने को फ्लेमिंग विश्व कप में अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ बांटना चाहेंगे। फ्लेमिंग ने आईपीएल के दौरान यूएई के हालातों और पिच के मिजाज को बड़े करीब से देखा और परखा है।

ऐसे में उनके अनुभव का फायदा उठाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम के साथ जोड़ा है। अब वह अगले हफ्ते सुपर-12 स्टेज शुरू होने से पहले तक कुछ दिन के लिए कप्तान केन विलियमसन की टीम के साथ ही रहेंगे। वहीं धोनी भी टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटॉर (सलाहकार) रहेंगे। इस दौरान धोनी के अनुभवों से भारतीय टीम को काफी लाभ होगा।


न्यूजीलैंड इस माह के अंत में भारतीय टीम के साथ मुकाबला करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.