न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए लैथम को कप्तान बनाया

Updated on 17-03-2022 06:37 PM

क्राइस्टचर्च।  न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने नीदरलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए टॉम लैथम को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। कीवी टीम इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और एक टी20 मैच खेलेगी। इस सीरीज में नियमित कप्तान केन विलियमसन सहित 12 प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। ये खिलाड़ी इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में खेलेंगे। ऐसे में लैथम के पास कप्तान के तौर पर अपने को साबित करने का अच्छा अवसर है।

न्यूजीलैंड ओर नीदरलैंड के बीच एकदिवसीय श्रृंखला 25 मार्च से शुरू हो रही है जबकि अंतिम मैच 4 अप्रैल को होगा। इसमें विलियमसन के अलावा  ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, एडम मिल्ने, टिम सेफर्ट, जेम्स नीशम, फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स नहीं खेलेंगे।

बड़े खिलाड़ियों के नहीं रहने से न्यूजीलैंड टीम ने माइकल ब्रेसवेल और डेन क्लीवर को पहली बार टीम में शामिल किया। टीम के पास ईश सोढ़ी, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर और काइल जैमीसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।

इस बीच न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड का मानना ​​है कि इस श्रृंखला में शामिल युवा खिलाड़ियों को आने वाले दो विश्व कप के साथ राष्ट्रीय टीमों में अपना दावा पेश करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगी।

न्यूजीलैंड की एकदिवसीय टीम :

टॉम लाथम (कप्तान-विकेटकीपर), डग ब्रेसवेल माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, हेनरी निकोल्स, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर, विल युवा।

नीदरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम :

टॉम लैथम (कप्तान-विकेटकीपर), डग ब्रेसवेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, स्कॉट कुगलेइजन, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकर, विल यंग


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.