न्यूजीलैंड ने सीखाया कैसे किया जाता है वॉर्मअप मैच का उपयोग, एक चाल ने बदल दी टीम की किस्मत

Updated on 06-10-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को दो-दो वॉर्मअप मैच खेलने थे। लगभग सभी टीमों ने इन मैचों को मजाक में लिया। लेकिन न्यूजीलैंड के इरादे कुछ और ही थे। खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही इस टीम ने दोनों प्रैक्टिस मैच में जीत हासिल की। उनके बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। इसमें इस टीम ने एक ऐसा एक्सपेरिमेंट भी किया, जिसकी वजह से उसे इंग्लैंड (ENG vs NZ) के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में जीत मिली।

लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज को ऊपर भेजा

रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। अपने वनडे करियर में रचिन ने अभी तक नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी की थी। लेकिन वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा। रचिन ने वहां 97 रनों की पारी खेली। पाकिस्तानी पेस बॉलर की खूब खबर लगी। न्यूजीलैंड का यह एक्सपेरिमेंट सफल हुआ और टीम ने वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में इसे आजमा दिया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब कूटा

रचिन रविंद्र को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। वॉर्मअप मैच का आत्मविश्वास रचिन रविंद्र में साफ साफ दिख रहा था। पहला ओवर मेडल खेलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे मार्क वुड हों या फिर मोईन अली और आदिल रशीद की स्पिन ट्विंस, रचिन ने किसी को नहीं छोड़ा। 83 गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी।

मैच में क्या-क्या हुआ

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 282 रन बनाए। जो रूट के बल्ले से 77 रनों की पारी निकली। मैट हेनरी ने तीन जबकि सेंटनर और ग्लेन फिलिप ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। रविंद्र ने भी एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने 37वें ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेवोन कॉन्वे ने 121 गेंद पर नाबाद 152 और रचिन रविंद्र ने 96 गेंद पर 123 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 273 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.