भारत के खिलाफ T20I और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, दो दिग्गज किए बाहर

Updated on 15-11-2022 05:43 PM
न्यूजीलैंड क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। ये भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन-तीन मैचों की टी20आई और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी साफ देखने को मिला है, जहां टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। हालांकि, टीम के कप्तान केन विलियमसन ही रहेंगे, जो आने वाली दोनों सीरीजों में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 19 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और इसके बाद खेली जाने वाली इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए 13-13 सदस्यीय टीम का चयन किया है, लेकिन इसमें ओपनर मार्टिन गप्टिल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को जगह नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि शायद भविष्य में इनको मौका ही न मिले।

न्यूजीलैंड की टीम ने हाल के दिनों में शीर्ष क्रम में गप्टिल के आगे होनहार फिन एलेन का उपयोग करने का विकल्प चुना है और 23 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज को एक बार फिर भारत के खिलाफ सीरीज के लिए प्राथमिकता मिली है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही सालाना करार से मुंह मोड़ लिया है और अब वे घर पर समय बिताएंगे और विदेशी लीग खेलेंगे।  

न्यूज़ीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि बोल्ट और गप्टिल को बाहर करना एक कठिन निर्णय था, लेकिन कहा कि इस जोड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिए अभी भी दरवाजा खुला है। उन्होंने कहा, "जब ट्रेंट ने अगस्त में अपने एनजेडसी अनुबंध से बाहर निकलने का विकल्प चुना, तो हमने संकेत दिया कि उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास केंद्रीय या घरेलू अनुबंध हैं, और यहां ऐसा ही हुआ है।"

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (c), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर और टिम साउदीे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.