न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी ने निकाली गेंदबाजों की हवा, पाकिस्तान को लगे तीन झटके

Updated on 04-01-2023 04:31 PM
कराची: मैट हेनरी (Matt Henry) और एजाज पटेल (Ajaz Patel) की आखिरी विकेट की शतकीय साझेदारी से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 449 रन बनाने के बाद 154 रन पर पाकिस्तान के तीन विकेट चटका लिये। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 74 और सऊद शकील 13 रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में न्यूजीलैंड से 295 रन पीछे है।

आखिरी विकेट के लिए 104 रन जोड़े

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत में मेहमान टीम को 350 रन के अंदर समेटने की कोशिश की लेकिन हेनरी ने 68 रन और पटेल ने 35 रन बनाकर 10वें विकेट के लिए 104 रन जोड़े। पिछले साल जून के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज हेनरी ने इसके बाद गेंद से कमाल करते हुए अब्दुल्ला शफीक (19) तो वहीं पटेल ने शान मसूद (20) को आउट कर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 309 रन से की। नसीम शाह ने ईश सोढ़ी (11) को कल के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े पवेलियन भेजा। इसके बाद अबरार अहमद (चार विकेट पर 149 रन) ने टॉम ब्लंडेल (51) की अर्धशतकीय पारी का अंत किया और फिर कप्तान टिम साउदी को पवेलियन की राह दिखायी। इस समय टीम का स्कोर नौ विकेट पर 345 रन था। लेकिन हेनरी और पटेल ने अगले डेढ़ घंटे तक पाकिस्तान के गेंदबाजों को परेशान किया। लंच के समय टीम का स्कोर नौ विकेट पर 433 रन हो गया। अबरार ने लंच के बाद बाद पटेल को आगा सलमान के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.