न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर, सैंटनर ने दिलाई पहली सफलता

Updated on 04-11-2022 06:00 PM

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 ग्रुप 1 का एक अहम मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की है। पावरप्ले में टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 39 रन बना लिए हैं। बलबर्नी 25 गेंद में 30 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया। 

कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाए। न्यूजीलैंड 200 के स्कोर तक पहुंच सकती थी, लेकिन गेंदबाज जोशुआ लिटिन ने हैट्रिक चटकाकर न्यूजीलैंड को 185 के स्कोर तक रोकने में अहम भूमिका निभाई। 

फिन एलन और कॉनवे ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई। पावरप्ले में कीवी टीम ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। फिन एलन ने 18 गेंद में 32 रन बनाए। केन विलियमसन और कॉनवे के बीच दूसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। कॉनवे 33 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9 गेंद में 17 रन बना सके। फिलिप्स के आउट होने के बाद केन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस बीच 19वें ओवर में आयरलैंड के गेंदबाज लिटिन ने हैट्रिक ले ली। वर्ल्ड कप 2022 की ये दूसरी हैट्रिक है। आयरलैंड के लिए जोशुआ ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए। 

न्यूजीलैंड की टीम को अगर सेमीफाइनल में डायरेक्ट एंट्री लेनी है तो उसे ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। ग्रुप 1 में तीन टीमों के 5-5 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड अन्य टीमों से बेहतर स्थिति में हैं। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड की टीम आज आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। 

न्यूजीलैंड की टीम सुपर-12 के ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनने से सिर्फ एक जीत दूर है। लेकिन आयरलैंड की टीम आसानी से हार नहीं मानने वाली है। टीम ने सुपर-12 में 4 मुकाबले खेले हैं और उसमें से एक में जीत दर्ज की है। आयरलैंड ने विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराया है। इससे पहले उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को धूल चटाई थी। 

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचा। इसके बाद टीम ने श्रीलंका को हराया, लेकिन अगले ही मैच में इंग्लैंड ने उसे 20 रन से हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.