कोरोना जैसी अगली महामारी आ सकती है चूहों से

Updated on 21-11-2021 09:11 PM

लंदन चूहे, गिलहरी जैसे जीव कोरोना की तरह वायरस के वाहक हो सकते हैं। अगली महामारी चूहों से सकती है। ऐसी चेतावनी दी है  विशेषज्ञों ने। प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि कई जीवों के जिनोमिक अध्ययन किए गए हैं। इसमें इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि कुछ चूहे जैसी प्रजाति के जीव पहले भी सार्स जैसे कोरोना वायरस की चपेट में चुके हैं।

इससे उन जीवों में कुछ रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो गई है।सार्स-कोव-2 वायरस की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण होता है जो पशुजन्य है। इसका मतलब यह हुआ कि कोरोना वायर पशुओं से इंसानों में आया है। इससे पहले एक अन्य शोध में पता चला था कि चीनी चमगादड़ों में कई तरह के SARS जैसे वायरस रह सकते हैं। चमगादड़ों के अंदर इसके लक्षण भी नहीं दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के वायरस के अंदर कुछ रोग प्रतिरोधक क्षमता है जो भविष्य में किसी महामारी को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस शोध को प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के मोलेक्यूलर बॉयोलॉजिस्ट सीन किंग और कंप्यूटर वैज्ञानिक मोना सिंह ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा शोध बताता है कि प्राचीन चूहों में सार्स जैसे कोरोना वायरस का कई बार संक्रमण हो चुका है। इससे उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण हो गया है।

 शोधकर्ताओं ने विभिन्न जीवों के एसीई2 रिसेप्टर का भी शोध किया जिसका इस्तेमाल सार्स वायरस कोशिकाओं के अंदर प्रवेश करने के लिए करते हैं। बता दें कि पशुओं से पैदा होने वाली बीमारियां एक प्रजाति से दूसरे प्रजाति में आसानी से चली जाती हैं। इसके जीवाणु दूसरी प्रजाति के जीवों में घुसकर भी जिंदा रहते हैं। हालांकि वे पहले जीव के मुकाबले दूसरे जीव में जाकर कम खतरनाक हो जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
 21 September 2024
तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। अमेरिकी अधिकारी इसे लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के…
 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
Advt.