नीदरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेलेंगे एनगिडी

Updated on 25-11-2021 06:51 PM

जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नीदरलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये हैं। एनगिडी ने अपना नाम वापसी ले लिया है। इससे दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि नगिडी कोरोना संक्रमित होने के कारण नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेलेंगे।

ऐसे में उनकी जगह जूनियर डाला को टीम में शामिल किया गया है। एनगिडी ने अपना आखिरी मैच जुलाई के महीने में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से कोई मैच नहीं खेल पाये हैं। लुंगी एनगिडी निजी कारणों से सितंबर के महीने में श्रीलंका के दौरे पर भी नहीं जा पाये थे।

 वह टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे पर उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया है। नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा, ऐडन मार्करम, क्विटंन डिकॉक, वन डर डुसें, कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि केशव महाराज इस दौरान टीम की कमान संभालेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.