निया शर्मा का 'मणिकर्णिका' की मीटिंग में रहा था बुरा अनुभव

Updated on 29-09-2021 08:39 PM

मुंबई। हाल ही में छोटे परदे की एक्ट्रेस निया शर्मा ने बतायाकि वह अब तक बॉलीवुड फिल्मों की ऑफिस क्यों नहीं गईं और कंगना रनौत के ऑफिस में हुए अपने बुरे अनुभव को शेयर किया। निया शर्मा ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्न को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह कभी बॉलिवुड ऑफिस में नहीं गईं। निया ने कहा- उन्होंने अपनी इंडस्ट्री में इतने पैसे कमाए जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। निया ने कहा, 'मैं अपनी ड्रीम लाइफ जी रही हूं।
'
निया ने कहा कि उन्होंने जो भी किया है अपने दम पर किया है, वह रणबर कपूर और उनके जैसे सितारों की लिस्ट में नहीं जिनका जन्म बॉलिवुड की बड़ी फैमिली में हुआ हो।

 उन्होंने कहा, 'मैंने कभी बॉलिवुड के लिए एफर्ट ही नहीं लगाया क्योंकि मुझे कभी टाइम ही नहीं मिला। मैं हमेशा अपने काम में व्यस्त ही रही। और पहली चीज ये भी थी कि मैं जाऊं और वे कहें कि आप टीवी से हो। मैं ये सुनना नहीं चाहती। सब यही तो बोलते हैं।' सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या किसी बड़े डायरेक्टर-प्रड्यूसर ने उनसे कभी ऐसा कहा है? इसपर निया ने कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' का वाकिया याद किया।


निया ने कहा, 'मणिकर्णिका के लिए एक मीटिंग थी जिसमें रोल भी एकदम छोटा सा था और उसके लिए एकदम स्ट्यूपिड बातचीत हुई। इसके बाद दोबारा मैं गई ही नहीं। कुछ फायदा ही नहीं था उस कन्वर्शेसन का, वह वक्त की बर्बादी थी। कहा- आप काफी हॉट दिखती हैं। मैंने कहा- सीरीयसली? बता देंकि निया शर्मा आज टेलिविजन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। अपनी ग्लैमरस अंदाज से कई बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस को मात देने का दम रखने वाली निया बहुत ही बिंदास हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.