निक और प्रियंका की तस्वीरों ने फैंस का बना दिया दिन

Updated on 07-04-2022 03:57 PM

मुंबई सोशल मीडिया पर शेयर की गई अंतर्राष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तस्वीरों ने फैंस का दिन बना दिया है। फैंस इसे धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यह कपल लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट किए गए। ऑनलाइन शेयर की गई कई तस्वीरों में देखा गया कि साथ में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद दोनों अलग-अलग रवाना होते हैं। दोनों निकलने के पहले एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए। प्रियंका चोपड़ा फुल स्लीव टीशर्ट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आईं। साथ ही उन्होंने हाफ जैकेट और ब्लैक शूज भी पहन रखा था।

मैचिंग ब्लैक हैंडबैग के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, निक जोनास कलरफुल जैकेट, ब्लैक पैंट और कैप में सफेद स्नीकर्स और बैग के साथ नजर आए। तस्वीरों में निक पहले प्रियंका चोपड़ा को उनकी कार तक छोड़ने जाते हैं और प्रियंका चोपड़ा के लिए गेट ओपन करते हैं।कार के अंदर बैठते ही प्रियंका चोपड़ाऔर निक एक दूसरे को किस भी करते हैं। इसके बाद निक अलग कार से रवाना हो जाते हैं। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा है- उनकी बेटी कब नजर आएंगी। एक और फैन ने लिखा है- इन लव बर्ड्स को देखकर खुशी हुई। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर आउटिंग पर साथ नजर आते हैं। दोनों ने 2018 में शादी रचाई थी और इस साल की शुरुआत में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हमने एक बच्चे का स्वागत किया है।

हम विनम्रता के साथ आग्रह कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी निजता का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए एक हार्ट वाली इमोजी शेयर की थी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा था कि चूंकि वो भारत में हैं और प्रियंका लॉस एंजेल्स में इसलिए उन्होंने अभी बच्ची से मुलाकात नहीं की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों मैट्रिक्स रिसकर्सन्समें सती की भूमिका में नजर आई थीं। वहीं, आगे वोएंडिंग थींग्स’, टेक्स्ट फोर यूं और एक वेब सीरिज सीटाडेल में भी नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.