निक जोनस ने पहली बार खाया हाजमोला, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसा था पति का रिएक्शन
Updated on
23-12-2025 01:18 PM
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4' के पहले एपिसोड में नजर आई थीं और वहां उन्होंने खूब गपशप की थी। इस दौरान उन्होंने पति निक जोनस के बारे में भी काफी कुछ बताया था। जिसमें से हाजमोला से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था कि कैसे सिंगर को उसे न खाने की सलाह दी थी। बावजूद इसके उन्होंने उसे खाया था और जो रिएक्शन था, वो सुनकर सबकी हंसी छूट गई।
प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा से कहा, 'आप सोचो किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाओ।' फिर कॉमेडियन ने पूछा, 'हाजमोला खिलाई है आपने सीरियसली?' तो एक्ट्रेस बोलीं, 'दरअसल, मेरी दराज है, जिसके अंदर आम पापड़, हाजमोला, सब चटर पटर चीजें मेरे घर में काफी हैं। निक पूछते हैं कि इस दराज में क्या है? तो मैंने बोला कि इससे तुम ही रहो थोड़ा। ये तुम्हारी समझ के थोड़ी सी बाहर है। लेकिन उन्हें तो सब जानना है। तो मैंने उनको खिला दिया हाजमोला। तो कहते हैं, 'ये फार्ट की तरह क्यों स्मेल कर रहा है?'
प्रियंका चोपड़ा से लोगों ने पूछा- क्यों किया?
अब इस क्लिप के सामने आने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, 'बेचारा निक।' एक ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, 'बस करो प्रियंका।' एक ने लिखा, 'क्यों प्रियंका क्यों?' इसी एपिसोड में एक्ट्रेस ने करवाचौथ की भी स्टोरी बताई थी कि कैसे निक व्रत खुलवाने के लिए उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बादलों के बीच लेकर गए थे और वहां पानी पिलाया था।
'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका अब एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार हैं। ये मूवी 1300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है, जिसके मार्च, 2027 में रिलीज होने की संभावना है। ये 6 भाषाओं में आएगी, जिसके किरदारों के बारे में थोड़ी जानकारी टीजर में दी गई थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…