निकोलस मादुरो के भतीजे, 6 तेल टैंकर... डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर बढ़ा दिया दबाव, लगाए नए प्रतिबंध

Updated on 12-12-2025 12:57 PM
वॉशिंगटन: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने गुरुवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के तीन भतीजों और अन्य पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही नए प्रतिबंधों में छह क्रूड ऑयल टैंकर और उनसे जुड़ी शिपिंग कंपनियों को निशाना बनाया गया है। इसके पहले बुधवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक प्रतिबंधित किए गए ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया है। पनामा के बिजनेसमैन रेमन कैरेटेरो पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिन पर वेनेजुएला का तेल ट्रांसपोर्ट करने का आरोप है।

अमेरिका ने जारी की प्रतिबंधों की लिस्ट

कैरेटेरो पर वेनेजुएला सरकार की तरफ से तेल शिपमेंट में मदद करने का आरोप है। अमेरिकी वित्त विभाग का कहना है कि मादुरो-फ्लोरेस परिवार के साथ कैरेटरो की बिजनेस डीलिंग रही है। अमेरिकी वित्त विभाग के एसेट्स कंट्रोल ऑफिस ने गुरुवार को बैन की लिस्ट जारी की है। इस प्रतिबंध का मकसद उन्हें अमेरिका में रखी किसी भी प्रॉपर्टी या फाइनेंशियल एसेट्स तक एक्सेस रोकना है।

मादुरो पर ड्रग्स सप्लाई का आरोप

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा कि निकोलस मादुरो और वेनेजुएला में उनके अपराधी साथी अमेरिका में ड्रग्स की बाढ़ ला रहे हैं, जो अमेरिकी लोगों को जहर दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी वित्त विभाग मादुरो के शासन, उनके साथियों और कंपनियों को लगातार अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.