नाइजीरियाई सेना ने गलती से अपनों पर किया ड्रोन हमला, 85 लोगों की मौत, भड़के राष्‍ट्रपति

Updated on 06-12-2023 01:38 PM
अबुजा: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी पश्चिमी इलाके में एक धार्मिक सभा पर सेना द्वारा "गलती से किए गए" ड्रोन हमले में कम से कम 85 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मंगलवार को नाइजीरिया के संघर्ष क्षेत्रों में गलती के चलते होने वाली इस नवीनतम घटना की जांच का आदेश दिया। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने एक बयान में कहा, ''अब तक 85 शवों को दफनाया जा चुका है और तलाश अभी भी जारी है। मरने वालों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। कम से कम 66 लोग घायल हुए हैं।'

लागोस से संचालित सुरक्षा कंपनी एसबीएम इंटेलिजेंस के अनुसार, देश के उत्तरी क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा संकट के बीच सशस्त्र समूहों को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा किए जाने वाले हवाई हमलों में 2017 से लेकर अब तक लगभग 400 आम नागरिक मारे गए हैं। सरकार और सुरक्षाबलों के अनुसार, कादुना राज्य के तुदुन गांव में रविवार की रात लोग तब मारे गए, जब वे आतंकवादियों और दस्युओं को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमले की चपेट में आ गए। हमले की चपेट में आए लोग एक धार्मिक सभा कर रहे थे।

नाइजीरिया के पूर्व उपराष्ट्रपति और इस साल के चुनाव में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के मुख्य उम्मीदवार अतीकू अबुबकर ने कहा, ''देश में गलती से होने वाले हवाई हमलों की घटनाएं चिंताजनक हैं।'' नाइजीरियाई राष्‍ट्रपति ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने शांति बरतने की भी अपील की है। बताया जा रहा है कि ये लोग पैगंबर के जन्‍मदिन की याद में छुट्टी मना रहे थे। बताया जा रहा है कि नाइजीरियाई सेना आतंकियों और डाकुओं को निशाना बना रही थी और गलती से उसने इन लोगों पर हमला कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.