ग्रेटर नोएडा के जेल में नाइजीरियन कैदी की मौत, किडनी फेल होने से गई जान, दूतावास को सूचना
Updated on
06-04-2026 05:14 PM
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में बंद एक नाइजीरियन कैदी की मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान मौत हो गई। वह मई 2023 से एनडीपीएस एक्ट के उल्लंघन और वीजा की अवधि समाप्त होने के मामले में जेल में था। थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था।
जेल प्रशासन के मुताबिक, नाइजीरिया के सोलोमन नामक कैदी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं। पहले जेल के अस्पताल में उसका उपचार हुआ, लेकिन हालत बिगड़ने पर दो दिन पूर्व दिल्ली के एम्स में भेजा गया था। इसके बाद रविवार सुबह उसे कासना के जिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, घटना की जानकारी संबंधित दूतावास को दे दी गई है। साथ ही उसके तीन साथियों को भी सूचित कर दिया गया है।
जेल अधीक्षक ने क्या कहा?
जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी पहले ही भारत छोड़कर अपने देश नाइजीरिया वापस चली गई है। हालांकि, उसके दोस्त अल्फा-2 स्थित मित्रा अपार्टमेंट में रहते हैं। शव उसके मित्रों या संबंधित देश की दूतावास को सौंपा जाएगा। यदि कोई भी शख्स या प्रतिनिधि नहीं आता है, तो शव को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा।इस पूरे मामले में जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने में लगी हुई है। साथ ही, मौत के कारणों की जांच के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने क्या कहा?
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना ईकोटेक प्रथम पर जिम्स हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा से मीमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि एक नाइजीरियन मूल का विचाराधीन बंदी सोलोमन उम्र लगभग 66 वर्ष को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…