निखत ने ओलिंपिक से बाहर होने की वजह बताई:2KG वजन घटाने के लिए 2 दिन खाया-पिया नहीं

Updated on 02-08-2024 05:22 PM

भारत को पेरिस ओलंपिक-2024 में मुक्केबाजी में निखत जरीन से मेडल की उम्मीद थी। विश्व चैंपियनशिप में कमाल करने वाली निखत ओलिंपिक्स के राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गईं। इस हार के बाद निखत ने बताया कि मैच से पहले दो दिन तक उन्होंने कुछ खाया नहीं था, यहां तक की पानी भी नहीं पिया था। इसकी सबसे बड़ी वजह, निखत को वेट मैंटेन करके रखना था।

इस बार पेरिस ओलिंपिक में बॉक्सिंग इवेंट में 52kg का इवेंट नहीं था। जिस वजह से निखत को 50kg में लड़ना पड़ा। इसलिए उन्होंने अपना वजन सामान बनाए रखने के लिए 2 दिन तक खाना नहीं खाया। निखत हर ओलिंपिक में 52kg कैटेगरी में बॉक्सिंग करते आई हैं। ऐसा पहली बार था जब उन्हें 50kg भार में मुक्केबाजी करनी पड़ी।

निखत को 50kg के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की वू यू के हाथों मात खानी पड़ी थी। निखत, वू यू की तेजी के सामने टिक नहीं सकीं। दूसरे राउंड में जरूर उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन जीत उनके नसीब में नहीं थी।

मैंने बिना खाए ट्रेनिंग की: निखत
निखत ने मैच के बाद कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह देश के लिए मेडल नहीं जीत सकीं। निखत ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए अपने कोच से पानी मांगा और पिया। इसके बाद उन्होंने बात शुरू करते हुए कहा, "मुझे माफ करना दोस्तों मैं देश के लिए पदक नहीं जीत सकी। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी बलिदान दिए। मैंने मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी मेहनत की।"

निखत ने कहा, "मैंने पिछले दो दिनों से कुछ नहीं खाया। मुझे अपना वजन मैंटेन करना था। मैंने पानी तक नहीं पिया। वेट-इन होने के बाद मैंने थोड़ा पानी पिया था, लेकिन मुझे रिकवर होने का समय नहीं मिला। मैं आज रिंग में सबसे पहले आई थी।"

"अगर मैं जीत जाती तो मेरी तारीफ होती"
निखत ने आगे कहा कि "अगर मैं आज जीत जाती तो मेरे प्रयासों की तारीफ की जाती, लेकिन अब इन बातों को सब बहाना मानेंगे।"

सोलो ट्रिप पर जाना चाहूंगी
निखत ने कहा कि वह अब सोलो ट्रिप पर जाना चाहेंगी। उन्होंने कहा,"मैं अब छुट्टी पर सोलो ट्रिप पर जाना चाहूंगी। मैंने कभी ऐसा नहीं किया है। इसकी काफी जरूरत है। मैं अपने भांजे-भतीजों के साथ समय बिताना चाहूंगी। मैं मजबूती से वापसी करूंगी।"

निखत जरीन प्री-क्वार्टर फाइनल हारीं
निखत जरीन विमेंस बॉक्सिंग की 50 kg वेट कैटेगरी का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हार गई। उनका मैच राउंड ऑफ-16 में चीन की यू वू से था। यू ने एकतरफा अंदाज में खेलते हुए निखत को ऑलआउट 5-0 से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.