भारतीय मूल की निक्‍की हेली लड़ सकती हैं जो बाइडन के खिलाफ राष्‍ट्रपति का चुनाव

Updated on 21-01-2023 06:11 PM
वाशिंगटन: प्रमुख भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वह देश को नयी दिशा में ले जाने वाली 'नई नेता' हो सकती हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन को दूसरा कार्यकाल मिलना संभव नहीं। फॉक्स न्यूज को बृहस्पतिवार को दिये साक्षात्कार में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि वह संभावित राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं।
निक्‍की ने किया इशारा
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो रही हैं, इक्यावन-वर्षीय नेता ने कहा, 'मुझे लगता है, आप नजर रखें। खैर, मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही हूं।' हालांकि, साक्षात्कार के दौरान हेली ने संकेत दिया कि वह अमेरिका की नई नेता हो सकती हैं। हेली ने कहा, 'लेकिन जब आप राष्ट्रपति पद की दौड़ देख रहे हैं, तो आप दो चीजों को देखते हैं। आप पहले देखते हैं कि क्या मौजूदा स्थिति नये नेतृत्व का संकेत दे रही है? दूसरा सवाल यह है कि क्या मैं वह व्यक्ति हूं, जो नया नेता उभर सके, हां, हमें एक नयी दिशा में जाने की जरूरत है? और क्या मैं वह नेता हो सकती हूं? हां, मुझे लगता है कि मैं वह नेता हो सकती हूं।’’
अपने काम से संतुष्‍ट
अक्टूबर 2018 में ट्रम्प प्रशासन से इस्तीफा देने वाली हेली ने कहा कि उन्होंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया था। लुइसियाना के साथी रिपब्लिकन बॉबी जिंदल के बाद भारतीय मूल की दूसरी गवर्नर हेली ने कहा कि यह रिपब्लिकन पार्टी में नया नेतृत्व लाने का समय है। साक्षात्कार के दौरान हेली ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक डेमोक्रेट राष्ट्रपति बाइडन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना चाहिए। अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है।

बूढ़े राष्‍ट्रपति से परहेज

अप्रैल 2021 में निक्‍की ने कहा था कि अगर पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप साल 2024 के लिए व्‍हाइट हाउस की रेस में शामिल होंगे तो फिर वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। मगर नवंबर 2022 में ट्रंप ने मध्‍यावधि चुनावों के ठीक बाद अपनी उम्‍मीदवारी का ऐलान कर दिया था। उस समय रिपब्लिकन पार्टी के लिए नतीजे काफी परेशान करने वाले थे। निक्‍की का कहना है कि व्‍हाइट हाउस में एक 80 साल के राष्‍ट्रपति की जरूरत नहीं है। साल 2024 में ट्रंप 78 साल के और जो बाइडन 82 साल के हो जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.