निक्की प्रसाद करेंगी कप्तानी, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत का ऐसा है शेड्यूल
Updated on
24-12-2024 02:16 PM
नई दिल्ली: भारत ने अगले साल 18 जनवरी से दो फरवरी तक मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा की जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी जबकि सानिका चालके उप-कप्तान होंगी। टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में दो विकेटकीपर हैं, जबकि तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा। ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे।
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का क्या है नियम? इनमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स में छह छह टीम के दो ग्रुप होंगे। सुपर सिक्स में प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल दो फरवरी को होगा। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में कौन-कौन सी टीमें ले रही हिस्सा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2023 में खेले गए विश्व कप में अपनी भागीदारी के माध्यम से इस प्रतियोगिता में जगह बनाई जबकि मलेशिया को मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिला। नेपाल, नाइजीरिया, समोआ, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीत कर प्रतियोगिता में अपनी जगह सुरक्षित की।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…