निरहुआ और अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपरी गाना 'देहाती पति' रिलीज

Updated on 10-09-2021 09:16 PM
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और सुपरस्टार निरहुआ का धमाल उनकी हर फिल्म और गानों में देखा जाता है। फैंस उनके अभिनय के तो दीवाने हैं ही सभी जानते हैं कि उनकी गायकी भी कमाल है। जैसे ही दिनेश लाल यादव निरहुआ का कोई भी गाना रिलीज होता है, उनके चाहने वाले उसे सुपरहिट बना देते हैं। इस बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंतरा सिह प्रियंका का एक नया गाना ‘देहाती पति’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है, जो कि कमाल प्रदर्शन कर रहा है। ‘देहाती पति’ के वीडियो को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग को 6 सितंबर को जारी किया गया है और जारी करने के कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार इस गाने को निरहुआ और अंतरा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने बनाया। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं रोशन सिंह ने।
  हाल ही में निरहुआ और अक्षरा की अपकमिंग फिल्म ‘जान लेबू का’ का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर वीडियो को अक्षरा सिंह के बर्थडे के अगले दिन यूट्यूब पर जारी किया गया था। इसमें दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। अक्षरा सिंह और निरहुआ की फिल्म ‘जान लेबू का’ के ट्रेलर वीडियो को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और ऐक्शन का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिल रहा है। इसकी शुरुआत होती है अक्षरा का निरहुआ को चाटा मारने से और पूरी फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त नोक-झोंक देखने के लिए मिलती है, जो दोनों के फैंस को काफी एंटरहटेन कर रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.