नितिन गडकरी ने जौनपुर और आजमगढ़ को दिया बाइपास का तोहफा, पूरी डिटेल जान लीजिए

Updated on 31-01-2026 12:44 PM
लखनऊ: यूपी के जौनपुर और आजमगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जौनपुर में 12.2 किमी लंबाई वाले 4-लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर 944.19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी तरह, आजमगढ़ शहर में 15 किमी लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने X हैंडल पर इस संबंध में पोस्‍ट कर जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि यह परियोजना मार्ग एक रिंग रोड बनाकर जौनपुर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में मिसिंग लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 और उत्तरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-135A के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

जौनपुर शहर के अंदर भीड़भाड़ होगी खत्‍म

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मौजूदा जौनपुर बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-31, राष्ट्रीय राजमार्ग-135A, राष्ट्रीय राजमार्ग-128A और राष्ट्रीय राजमार्ग-731 को जोड़ने वाले प्रस्तावित बाईपास के साथ इंटीग्रेट होगा। यह परियोजना क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार करेगी और जौनपुर शहर के अंदर भीड़भाड़ को कम करेगी।

आजमगढ़ के ट्रैफिक में होगा सुधार

वहीं, आजमगढ़ शहर में 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना में 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों तरफ स्लिप रोड शामिल हैं। यह बाईपास एक रिंग-रोड बनाकर आजमगढ़ के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में महत्वपूर्ण लिंक को पूरा करेगा। यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और पूर्वी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-128B और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार आएगा और शहर के अंदर भीड़भाड़ कम होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.