बिहार की सम्राट सरकार पर नीतीश की निगहबानी! तीसरी आंख की रोल में रहेंगे सुशासन बाबू
Updated on
22-04-2026 02:37 PM
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का क्या नाम देते हैं, यह पता नहीं। लेकिन, मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहते, यात्रा तो तय कर ही लिया। अब वे बिहार की जनता के प्रति 'तीसरी आंख' की भूमिका निभाएंगे। अब इसे नीतीश कुमार का सोशल अटैक कहें या वर्तमान सरकार की निगहबानी। मगर, इतना तो तय है कि वर्तमान सरकार को 'खुले सांड' की तरह नहीं छोड़ने वाले।
नीतीश नीति पर चलेगी सरकार!
बिहार के सियासी गलियारों में जब से बीजेपी के मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू हुई तब से उसके पैरलल 'नीतीश नीति' पर चलेगी सरकार की भी चर्चा होती रही। न केवल नीतीश कुमार बल्कि उनके वरीय और कनीय नेता भी एक ही राग अलाप रहे थे कि मुख्यमंत्री बनने का मतलब ये नहीं कि बीजेपी कोई अपना एजेंडा चला दे। इसलिए, पंचायत से लेकर राजधानी तक में राज्य सरकार के क्रिया-कलाप पर नजर रखी जाएगी। नीतीश कुमार की यात्रा पर निकलने की जो प्लानिंग बनी है, उसके पीछे का मकसद है कि बीजेपी कहीं अंदरूनी एजेंडे को राह देने में तो नहीं लगी।
पिछले दिनों एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के शख्स की टोपी को अस्वीकार करने की घटना ने राज्य की सेक्युलर जनता को चौंकाया। टोपी लेना न लेना अपनी मर्जी है, मगर ये सरकार नीतीश कुमार के पद त्याग से बनी है। सम्राट चौधरी की इस हरकत के बाद एक अलग तरह का विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद के साथ-साथ नीतीश का 'थ्री सी' का कम्युनलिज्म प्रभावित होते दिखा।
राजस्व विभाग के फैसले पर भी सवाल!
जदयू सूत्रों की मानें तो राजस्व विभाग के एक विवादित फैसला भी नीतीश कुमार के संज्ञान में लाया गया है। हुआ ये कि सत्ता में आने के बाद सम्राट चौधरी ने राजस्व विभाग के एक पुराने फैसले को पलट दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे हड़बड़ी में लिया गया निर्णय बताया जा हैं।
सत्ता से बेदखल नीतीश कुमार जदयू की राजनीति को जनता के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में जुटे हैं। साथ ही साथ जनता के बीच खुद की मौजूदगी दर्ज कराने यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार धरातल पर चल रही योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का आकलन करेंगे। साथ ही इन योजनाओं का प्रभाव की भी खोज-खबर लेंगे। लेकिन इन सबके साथ नीतीश कुमार ये संदेश भी जनता को देंगे कि जो कहा था सो किया यानि आपको छोड़ कर नहीं जा रहे हैं।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…