लालू के गढ़ में नीतीश का 'मनोवैज्ञानिक प्रहार': सारण से RJD के सफाए का संदेश लेकर 'समृद्धि यात्रा' पर निकले CM

Updated on 20-01-2026 01:11 PM
सारणः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध राजनीति को आवाज देने वाले सीएम नीतीश कुमार के लिए सारण सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है। इसके पीछे नीतीश कुमार की मंशा लालू यादव को उनके गृह क्षेत्र में पराजित कर पूरे बिहार को एक संदेश देना रहता था कि जब सारण में राजद सुप्रीमो की हार हो सकती है तो बिहार के अन्य क्षेत्रों में राजद को पराजित करना ज्यादा आसान होगा। नीतीश कुमार के चुनावी युद्ध कौशल का एक अध्याय मनोवैज्ञानिक दबाव भी क्रिएट करना रहा है। समृद्धि यात्रा के दौरे पर अपनी 16वीं यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण को प्राथमिकता दी है तो उसकी वजह भी है। चलिए जानते है कि ऐसी कौन सी वजह है।

सारण की जनता का मिला विशेष प्यार


हाल के दो चुनावों में सारण की जनता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तमाम राजनीतिक, गैर राजनीतिक प्रभाव से मुक्ति का अभियान छेड़ दिया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर राजीव प्रताप रूडी को सारण की जनता ने लालू यादव की लोकप्रिय बेटी रोहिणी आचार्य को हराया। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को अपार सफलता मिली।

वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में 10 में से 7 सीटों पर जीत


वर्ष 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा की 10 में से सात सीटें एनडीए ने जीत दर्ज की। इनमें 5 पर बीजेपी और 2 पर जेडीयू जीती दर्ज की थी। छपरा, अमनौर, तरैया, बनियापुर और सोनपुर में जीत दर्ज की तो जदयू ने एक्मा और मांझी सीट पर जीत दर्ज की थी। तीन सीटें आरजेडी ने जीती थीं। आरजेडी ने मढ़ौरा परसा और गड़खा ने जीत दर्ज की।

2020 में आरजेडी के मिली थी छह सीटें


वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद को छह सीटों पर जीत मिली थी। ये सीटें थीं मढ़ौरा, गरखा, परसा, सोनपुर ,बनियापुर,एक्मा। सीपीएम को मांझी विधानसभा में जीत मिली थी। यानी महागठबंधन को सारण जिले के 10 में सात विधानसभा सीटों जीत मिली थी। भाजपा को छपरा, तरैया और अमनौर सीट में जीत मिली। जदयू को एक भी सीट नहीं मिली थी। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में तो जदयू और राजद साथ थी। तब 8 सीटें महागठबंधन को मिली थी।

नीतीश कुमार की विशेष दृष्टि


राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशेष दृष्टि सारण पर इसलिए भी है कि लालू ने मढ़ौरा में इंजन कारखाना खुलवाए तो सारण के बेला में रेल चक्का का कारखाना है। मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि यात्रा के दौरान जीविका दीदियों के अस्पताल का उद्घाटन करने जा रहे है। एक सिलाई सेंटर का भी नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। इसके साथ साथ आईटीआई केंद्र का भी उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा भी उनके पिटारा में क्या-क्या है यह तो पता चलना शेष है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.